फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia won by 9 wickets against pakistan at Harare

AUSvPAK: स्टेनलेक के तूफान में उड़ा पाकिस्तान, कंगारुओं ने 9 विकेट से रौंदा

Mon, 02 Jul 2018 04:41 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 02 Jul 2018 04:41 PM IST
विज्ञापन
Australia won by 9 wickets against pakistan at Harare
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान

ऑस्ट्रेलिया ने आरोन फिंच (68) की शानदार अर्धशतकीय पारी और बिली स्टेनलेक (4 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत सोमवार को जिम्वाम्बे टी-20 ट्राई सीरीज में पाकिस्तान को 9 विकेट से हरा दिया। हरारे में खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

विज्ञापन


टॉस हराकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में ऑस्ट्रेलिया को 117 रन का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया 1 विकेट के नुकसान पर 55 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने के लिए बिली स्टेनलेक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 8 रन देकर 4 विकेट झटके।
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत धीमी रही। 50 रन के भीतर ही उसके 5 विकेट गिर गए। पाकिस्तान की तरफ से कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं बना पाए। उसके तरफ से सबसे ज्यादा रन शादाब खान (29) ने बनाए। इसके अलावा आसिफ अली (22), फहीम अशरफ (21) शोएब मलिक (13*) और हुसैन तलत ने 10 रन बटोरे। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टनलेक ने 8 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान द्वारा मिले 116 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कंगारू टीम ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन 35 रन के स्कोर पर कंगारू टीम का पहला विकेट डार्शी शॉर्ट के रूप में गिरा। वह केवल 15 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद आरोन फिंच और ट्राविस हेड (20) ने मिनकर टीम को जीत दिलाई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से फिंच ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 33 गेंदों में 4 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 68 रन की पारी खेली। पाकिस्तान की तरफ से हसन अली ने 1 विकेट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed