{"_id":"65558624ef9a1d5a8a0918fb","slug":"australia-vs-south-africa-preview-playing-11-aus-vs-sa-wc-2023-when-and-where-to-watch-semifinal-match-2023-11-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AUS vs SA Preview: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चोकर्स का ठप्पा हटाने उतरेगा दक्षिण अफ्रीका, दूसरा सेमीफाइनल आज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUS vs SA Preview: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चोकर्स का ठप्पा हटाने उतरेगा दक्षिण अफ्रीका, दूसरा सेमीफाइनल आज
Thu, 16 Nov 2023 08:32 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 16 Nov 2023 08:32 AM IST
सार
दक्षिण अफ्रीका के हर प्रशंसक को ‘चोकर्स’ शब्द से नफरत है और बड़े मुकाबले जीतने की आदी ऑस्ट्रेलिया टीम एक बार फिर उसके जख्मों पर नमक छिड़कना चाहेगी।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एजबेस्टन में लांस क्लूजनर और आकलैंड में एबी डिविलियर्स का निराशा में डूबा चेहरा शायद हर क्रिकेट प्रेमी को याद होगा। दक्षिण अफ्रीका की टीम गुरुवार को पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के सामने विश्व कप के सेमीफाइनल में उतरेगी तो उसका इरादा अतीत में अंतिम चार मुकाबलों में हार के बाद की इन कड़वी यादों और अपने पर लगे ‘चोकर्स’ ( दबाव के आगे घुटने टेकने वाले) के ठप्पे को मिटाने का होगा।
विज्ञापन
AUS बनाम SA
- फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका के हर प्रशंसक को ‘चोकर्स’ शब्द से नफरत है और बड़े मुकाबले जीतने की आदी ऑस्ट्रेलिया टीम एक बार फिर उसके जख्मों पर नमक छिड़कना चाहेगी। इंग्लैंड के खिलाफ 1992 में उसके पदार्पण विश्व कप में बारिश के नियमों से गणना में गड़बड़ी के कारण उसे सेमीफाइनल गंवाना पड़ा। वहीं 1999 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला टाई रहने के बाद खराब रनरेट के कारण उसे बाहर होना पड़ा। वर्ष 2015 में ग्रांट एलियोट ने अपने कॅरिअर की इकलौती यादगार पारी ईडन पार्क पर खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा ने कहा ,‘ हमें पता है कि दक्षिण अफ्रीकी टीम पर यह ठप्पा लगा है और हमें उससे उबरना है। जब तक हम ट्रॉफी जीत नहीं लेते, यह ठप्पा हमेशा रहेगा। अभी तक हालांकि मैंने अभ्यास में यह शब्द सुना नहीं है।’
भारत के खिलाफ पांच नवंबर को इसी मैदान पर लीग मैच में 83 रन पर आउट होने और नीदरलैंड के हाथों अप्रत्याशित हार के अलावा दक्षिण अफ्रीका ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। उसके शीर्ष छह में से चार बल्लेबाजों ने शतक जमाए हैं। विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक अब तक 591 रन बना चुके हैं।

ऑस्ट्रेलियाई टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
दोनों टीमों के बीच आंकड़े
वनडे में दोनों टीमें कुल 109 बार भिड़ी हैं। ऑस्ट्रेलिया ने इसमें से 50 मैच जीते हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका को 55 मैचों में जीत मिली। तीन मुकाबले टाई रहे और एक मैच बेनतीजा रहा। वहीं, विश्व कप में दोनों टीमें सात बार आमने-सामने आई हैं। ऑस्ट्रेलिया ने इस दौरान तीन और दक्षिण अफ्रीका ने भी तीन मैच जीते हैं। एक मैच टाई रहा है। विश्व कप के सेमीफाइनल में दोनों टीमें दो बार भिड़ी हैं। इसमें से एक मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीता और एक टाई रहा है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
ऑस्ट्रलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : अमर उजाला
ऑस्ट्रेलिया: ट्रेविस हेड, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड।
दक्षिण अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, रसी वान डर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, तबरेज शम्सी।
दक्षिण अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, रसी वान डर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, तबरेज शम्सी।
लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी
ऑस्ट्रेलियाई टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा सेमीफाइनल मैच कब, कहां और कितने बजे खेला जाएगा?
ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा सेमीफाइनल मैच गुरुवार (11 नवंबर) को खेला जाएगा। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डेन्स स्टेडियम में दोपहर दो बजे से खेला जाएगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर डेढ़ बजे होगा।
विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा सेमीफाइनल मैच भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा सेमीफाइनल मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। प्रशंसक स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर अलग-अलग भाषा में मैच का आनंद ले सकते हैं। डीडी फ्री डिश इस्तेमाल करने वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में मैच देख सकेंगे।
विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा सेमीफाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
यह मैच ऑनलाइन आप डिज्नी + हॉटस्टार एप (Disney+ Hotstar) पर देख सकते हैं। मोबाइल पर आप फ्री में मैच देख सकेंगे। लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर देखने के लिए पैसे देकर सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा। साथ ही विश्व कप से जुड़ी खबरें Amarujala.com पर पढ़ सकते हैं।