फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia vs South Africa Annabel Sutherland scored fastest double century in women test history

Australia vs South Africa: एनाबेल सदरलैंड ने रचा इतिहास, महिला टेस्ट इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक जड़ा

Fri, 16 Feb 2024 08:30 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ Published by: रोहित राज Updated Fri, 16 Feb 2024 08:30 PM IST
सार

22 वर्षीय सदरलैंड 256 गेंदों में 210 रन बनाकर आउट हुईं। उनके दोहरे शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में नौ विकेट पर 575 रन का विशाल स्कोर बनाया। उसने अपनी पारी घोषित की।

विज्ञापन
Australia vs South Africa Annabel Sutherland scored fastest double century in women test history
एनाबेल सदरलैंड - फोटो : ICC/X

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड ने शुक्रवार को पर्थ में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया। उन्होंने मैच के दूसरे दिन 248 गेंदों में पर दोहरा शतक लगाया। सदरलैंड महिला टेस्ट इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाली खिलाड़ी बन गईं। यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की ही करेन रोल्टन के नाम दर्ज थआ। उन्होंने 2001 में इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में 306 गेंद पर दोहरा शतक लगाया था।
विज्ञापन


22 वर्षीय सदरलैंड 256 गेंदों में 210 रन बनाकर आउट हुईं। उनके दोहरे शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में नौ विकेट पर 575 रन का विशाल स्कोर बनाया। उसने अपनी पारी घोषित की। यह महिला टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली पारी में 76 रन पर सिमट गई थी। उसने दूसरे दिन खेल समाप्त होने तक दूसरी पारी में तीन विकेट पर 67 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम अभी भी 432 रन से आगे है।
विज्ञापन


एलिस पैरी का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गईं सदरलैंड
सदरलैंड ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली खिलाड़ी बन सकती थीं, लेकिन वह तीन रन से चूक गईं। यह रिकॉर्ड फिलहाल एलिस पैरी के नाम दर्ज है। उन्होंने 2017 में नाबाद 213 रन बनाए थे। सदरलैंड दोहरा शतक लगाने वाली सबसे कम उम्र की ऑस्ट्रेलियाई महिला और कुल मिलाकर दूसरी सबसे कम उम्र की महिला बन गईं। वह दोहरा शतक लगाने वाली नौवीं महिला बनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदरलैंड ने खेली महिला टेस्ट इतिहास की चौथी बड़ी पारी
छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी सदरलैंड ने अपनी पहली 35 गेंदों पर सिर्फ सात रन बनाए थे। इसके बाद उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों पर जबरदस्त आक्रमण किया। सदरलैंड ने अपनी पारी में 27 चौके और दो छक्के लगाए। सदरलैंड से बड़ा स्कोर सिर्फ तीन महिला खिलाड़ियों ने बनाए हैं। 2004 में पाकिस्तान की किरण बलूच ने 242 रन बनाए थे। 2002 में भारत की मिताली राज ने 214 रन की पारी खेली थी। वहीं, 2017 में एलिस पैरी ने नाबाद 213 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed