फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia vs India BCCI rethinking playing at The Gabba, feeling disappointed by minister Bates comments

ऑस्ट्रेलियाई मंत्री के बयान से BCCI दुखी, चौथे टेस्ट मैच को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला

Mon, 04 Jan 2021 03:23 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 04 Jan 2021 03:23 PM IST
विज्ञापन
Australia vs India BCCI rethinking playing at The Gabba, feeling disappointed by minister Bates comments
क्वींसलैंड की मंत्री - फोटो : ट्विटर

क्वींसलैंड की स्वास्थ्य मंत्री द्वारा टीम इंडिया के लिए दिया गया बयान बीसीसीआई को हरगिज स्वीकार्य नहीं है। बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया यानी BCCI की मानना है कि क्वारंटीन संबंधी उस टिप्पणी से टीम की छवि धूमिल करने की कोशिश की गई। अब भारतीय बोर्ड चार टेस्ट की बजाय ऑस्ट्रेलिया में तीन मैच ही खेलने का मन बना रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, 15 जनवरी से क्वींसलैंड राज्य के ब्रिस्बेन में चौथा और अंतिम टेस्ट मैच खेला जाना है, इससे पहले मीडिया में यह खबरें आनी शुरू हो चुकी थी कि भारतीय टीम कड़े पृथकवास के नियमों के कारण ब्रिस्बेन की बजाय सिडनी में ही चौथा मैच खेलना चाहता है, जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री रोस बैट्स ने सख्त लहजे में कहा था कि अगर भारतीय टीम नियमों के साथ नहीं खेलना चाहती तो यहां न आए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


रोस बैट्स द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए इस वीडियो पर ही बीसीसीआई को कड़ी आपत्ति है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक बीसीसीआई एक जनप्रतिनिधि के बयान को लेकर कतई सहज नहीं। भारतीय बोर्ड बीसीसीआई से बिना किसी विवाद के पूर्वनियोजित कार्यक्रम के तहत श्रृंखला खत्म करना चाहता है।


बीसीसीआई अधिकारी का कहना है कि, 'भारतीय टीम मैनेजमेंट ने कभी भी ऑस्ट्रेलिया में कोई भी कोरोना नियम मानने से इनकार नहीं किया। रोहित शर्मा का 14 दिन क्वारंटीन में रहना इसका उदाहरण है। जिस लहजे में मंत्री रोस बैट्स ने बयान दिया उससे भी भारतीय बोर्ड दुखी है। हम ऑस्ट्रेलियाई फैंस का दिल नहीं दुखाना चाहते, लेकिन चार की जगह तीन टेस्ट ही खेलना अब हमारे विकल्प में है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed