फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Aus vs Eng Ashes, 4th Test Live Score: Australia vs England 4th Test Day 2 in The Sydney Cricket Ground Australia, News Updates in Hindi

ENG vs AUS: ब्रॉड पिछले 70 साल में ऐसा करने वाले पहले इंग्लिश गेंदबाज, सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया मजबूत

Thu, 06 Jan 2022 04:33 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 06 Jan 2022 04:33 PM IST
सार

स्टीव स्मिथ और उस्मान ख्वाजा ने मिलकर ऑस्ट्रेलिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 263 गेंदों पर 115 रन की साझेदारी की। इस बीच स्मिथ ने 33वां अर्धशतक जमाया। वे 141 गेंदों में 67 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें ब्रॉड ने बटलर के हाथों कैच कराया।
 

विज्ञापन
Aus vs Eng Ashes, 4th Test Live Score: Australia vs England 4th Test Day 2 in The Sydney Cricket Ground Australia, News Updates in Hindi
उस्मान ख्वाजा ने शतक जमाया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रलिया और इंग्लैंड के बीच सिडनी में खेले जा रहे एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी 416/8 पर घोषित कर दी थी। जवाब में इंग्लैंड ने बिना कोई विकेट गंवाए 13 रन बना लिए हैं। हसीब हमीद और जैक क्राउली क्रीज पर टिके हुए हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम की स्थिति फिलहाल मजबूत नजर आ रही है।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई टीम की अच्छी शुरुआत
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत अच्छी रही। डेविड वार्नर और मार्कस हैरिस के बीच पहले विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी हुई। वार्नर के रूप में ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका लगा। वे 30 रन बनाकर स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद हैरिस भी 38 रन बनाकर पवेलियन चलते बने। 
विज्ञापन


स्मिथ 67 रन बनाकर पवेलियन लौटे
मार्नस लाबुशेन 28 रन बनाकर मार्क वुड की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद स्टीव स्मिथ और उस्मान ख्वाजा ने मिलकर ऑस्ट्रेलिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 263 गेंदों पर 115 रन की साझेदारी की। इस बीच स्मिथ ने 33वां अर्धशतक जमाया। वे 141 गेंदों में 67 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें ब्रॉड ने बटलर के हाथों कैच कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मिथ शतक नहीं लगा पाए
स्मिथ पिछले एक साल से शतक नहीं लगा पाए हैं। पिछला शतक उन्होंने 7 जनवरी 2021 को भारत के खिलाफ लगाया था। इसके बाद से स्मिथ ने आठ पारियां खेली हैं। उसमें उनका स्कोर 81, 36, 55, 12, 93, 6, 16 और 67 रन का रहा है।

ख्वाजा ने लगाया शतक
इसके बाद ख्वाजा ने टेस्ट करियर की नौवीं सेंचुरी लगाई। उन्हें 137 रन की निजी स्कोर पर ब्रॉड ने बोल्ड किया। इसके बाद कैमरून ग्रीन (5), एलेक्स कैरी (13), पैट कमिंस (24) कुछ खास नहीं कर सके। मिचेल स्टार्क 34 रन और नाथन लायन 16 रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने 416 रन पर पारी घोषित कर दी। इंग्लैंड की ओर से ब्रॉड ने पांच विकेट लिए।


ब्रॉड ने बनाया रिकॉर्ड
ब्रॉड की उम्र गुरुवार को 35 साल 196 दिन की रही। वह ऑस्ट्रेलिया में एशेज में पारी में पांच विकेट लेने वाले चौथे सबसे उम्रदराज इंग्लिश तेज गेंदबाज बन गए। पिछले 70 साल में ब्रॉड ऐसा करने वाले पहले तेज गेंदबाज हैं। इससे पहले फ्रेडी ब्राउन, सिडनी बार्न्स और जॉर्ज गियरी ऐसा कर चुके हैं। फिलहाल स्टंप्स तक इंग्लैंड ने बिना विकेट गंवाए पहली पारी में 13 रन बना लिए हैं। तीसरे दिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों को बड़ी पारी खेलनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed