फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia vs England 1st test Huge uproar at Gabba as Ben Stokes oversteps 14 times but called for no ball only two time by umpire former cricketer Ricky Ponting calls it pathetic

नो बॉल पर बवाल: ब्रिस्बेन टेस्ट में बेन स्टोक्स ने फेंकी 14 नो बॉल, पोटिंग ने लगाई टीवी अंपायर की क्लास

Thu, 09 Dec 2021 10:50 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Thu, 09 Dec 2021 10:50 AM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच ब्रिस्बेन में खेले जा रहे एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन बेन स्टोक्स ने नो बॉल की झड़ी लगा दी। खास बात यह है कि इस दौरान अंपायर ने सिर्फ दो बार नो बॉल दी। 

विज्ञापन
Australia vs England 1st test Huge uproar at Gabba as Ben Stokes oversteps 14 times but called for no ball only two time by umpire former cricketer Ricky Ponting calls it pathetic
ब्रिस्बेन टेस्ट के दौरान नो बॉल डालते बेन स्टोक्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच ब्रिस्बेन के गाबा पर खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन विवाद तब शुरू हुआ जब बेन स्टोक्स को सुबह के सत्र में 14 नो-बॉल फेंकते हुए नहीं देखा गया। यह घटना तब सामने आई जब पारी के 13वें ओवर में स्टोक्स ने वार्नर को नो बॉल पर आउट कर दिया। यह गेंद वार्नर के पैड से टकराने क बाद स्टंप्स पर चली गई, लेकिन फिर भी स्टोक्स ने ज्यादा उत्साह नहीं दिखाया। वह शायद इस बात से वाकिफ थे कि उन्होंने ओवरस्टेप किया था। इसके बाद वार्नर को इंतजार करने के लिए कहा गया और बाद में पता चला कि स्टोक्स गेंद रिलीज करते वक्त पॉपिंग क्रीज से बाहर चलते गए थे। मैच का प्रसारण कर रहे चैनल 7 ने दिखाया। स्टोक्स ने पिछली तीन गेंदें भी नो डाली थीं। इसे तीसरे अंपायर की बड़ी गलती माना जा रहा है। 

विज्ञापन


स्टोक्स ने फेंकी 14 नो बॉल

जब मीडिया में इस बात पर चर्चा हुई तो पता चला कि बेन स्टोक्स ने कुल 14 नो-बॉल फेंकी थीं। इस दौरान उनकी दो गेंदों को नो बॉल दिया गया जिससे सभी हैरान रह गए। इस साल की शुरुआत में अगस्त में आईसीसी ने तीसरे अंपायर को नो-बॉल की जांच करने की जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया था। लेकिन जैसा कि बताया गया है कि गेंदबाजों की फ्रंट-फुट नो-बॉल का पता लगाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली तकनीक इस श्रृंखला के लिए उपलब्ध नहीं है। हालांकि, विकेट गिरने पर ऑन-फील्ड अंपायर के पास यह अधिकार होता है कि वह टीवी अंपायर से नो-बॉल की जांच करने के लिए कह सकता है।
विज्ञापन


पोटिंग ने बताया निराशाजनक

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग इस दौरान काफी नाराज दिखे। उन्होंने तीसरे अंपायर पर निराशाजनक अंपायरिेंग का आरोप लगाते हुए कहा अगर कोई नो बॉल की जांच करने के लिए है और उन्होंने यह तय नहीं किया है कि उनमें से कोई भी नो-बॉल है, तो जहाँ तक मेरा सवाल है, यह बहुत ही दयनीय है। उन्होने आगे कहा, अगर स्टोक्स को नो-बॉल के लिए पहले कहा गया होता वह बाद में पॉपिंग क्रीज के बाहर न जाते। वहीं आईसीसी के पूर्व अंपायर साइमन टफेल ने भी तीसरे अंपायर की आलोचना की। आईसीसी नियमों के मुताबिक तीसरे अंपायर को बॉलर की हर गेंद देखनी होती है को वह नो बॉल है या नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed