फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   australia series second test in greenpark

आस्ट्रेलिया सीरीज का दूसरा टेस्ट ग्रीनपार्क में

Thu, 06 Dec 2012 12:13 AM IST
कानपुर/स्टाफ रिपोर्टर
कानपुर/स्टाफ रिपोर्टर Updated Thu, 06 Dec 2012 12:13 AM IST
विज्ञापन
australia series second test in greenpark
शहर के क्रिकेटप्रेमियों के लिए खुशखबरी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने  आस्ट्रेलिया सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच यूपीसीए को आवंटित किया है जो 14 से 18 मार्च 2013 तक ग्रीनपार्क में खेला जाएगा। इसकी पुष्टि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के डायेक्टर ज्योति बाजपेई ने कर दी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अब इसी सप्ताह खेल विभाग को ग्रीनपार्क स्टेडियम का आवंटन करने के लिए पत्र भेजा जाएगा। भारत-आस्ट्रेलिया सीरीज के टेस्ट मैच को लेकर प्रदेश सरकार और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन दोनों ही सक्रिय हैं। प्रदेश सरकार ने स्टेडियम को तैयार करने और डायरेक्टर पेवेलियन और वीआईपी गैलरी के नवनिर्माण के लिए 27 करोड़ का बजट आवंटित किया है।

विज्ञापन


वहीं, बी जनरल गैलरी और सी गैलरी के निर्माण के लिए भी धन आवंटित कर दिया है। 1 दिसंबर को पिच, ग्राउंड और स्टेडियम के निरीक्षण के लिए बीसीसीआई की टीम आई ग्रीनपार्क आई थी। टीम ने ग्रीनपार्क की पिच और ग्राउंड को ओके कर दिया था और सभी निर्माण 10 जनवरी 2013 तक पूरे करने को कहा था। खेल विभाग के डिप्टी डायरेक्टर अनिल कुमार बनौदा का कहना है कि वे बीसीसीआई की डेड लाइन 10 जनवरी तक स्टेडियम का काम पूरा करके यूपीसीए को दे देंगे। खेल विभाग की ओर से मैच कराने की पूरी तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत और आस्ट्रेलिया का दूसरा टेस्ट मैच 14 से 18 मार्च तक ग्रीनपार्क में होगा। हम लोगों की पूरी तैयारी है मैच कराने की। जैसे ही हम लोगों को ग्राउंड हैंडओवर होगा, हम अपना काम शुरू कर देंगे।
- ज्योति बाजपेई, डायरेक्टर, यूपीसीए

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed