फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia's James Pattinson retires from international cricket before Ashes Series 2021

संन्यास: ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेम्स पैटिन्सन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा, एशेज सीरीज से पहले दिया झटका

Wed, 20 Oct 2021 07:57 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 20 Oct 2021 07:57 PM IST
सार

पैटिन्सन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 2011 में डेब्यू किया था। तब से लेकर अब तक उन्होंने 21 टेस्ट, 15 वनडे और चार टी-20 खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 81, वनडे में 16 और टी-20 में तीन विकेट हैं।

विज्ञापन
Australia's James Pattinson retires from international cricket before Ashes Series 2021
जेम्स पैटिन्सन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेम्स पैटिन्सन ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। 31 वर्षीय पैटिन्सन ने इसका एलान करते हुए कहा कि वह फिटनेस की समस्या से जूझ रहे हैं और इस वजह से उन्हें लगता है कि वह खेल नहीं पाएंगे। एशेज सीरीज से पहले यह ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा झटका है। इस सीरीज की शुरुआत आठ दिसंबर से हो रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन

2011 में पैटिन्सन ने किया था डेब्यू
पैटिन्सन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 2011 में डेब्यू किया था। तब से लेकर अब तक उन्होंने 21 टेस्ट, 15 वनडे और चार टी-20 खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 81, वनडे में 16 और टी-20 में तीन विकेट हैं। वह घरेलू क्रिकेट में विक्टोरिया क्लब से खेलना जारी रखेंगे। पैटिन्सन काफी समय से चोट से जूझते रहे हैं। उन्हें हाल ही में विक्टोरिया के ट्रायल मैच में घुटने में चोट लगी थी। पैटिन्सन को उम्मीद थी कि वह एशेज से पहले ठीक हो जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।


पैटिन्सन ने डेब्यू मैच में लिए थे पांच विकेट
पैटिन्सन ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शानदार शुरुआत की थी। उन्होंने डेब्यू टेस्ट में ही पांच विकेट लिए थे। इसके बाद पैटिन्सन को न्यूजीलैंड के खिलाफ इसी सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड से नवाजा गया था। उन्होंने अपना आखिरी वनडे सितंबर 2015 में खेला था। हालांकि, इसके बाद पैटिन्सन ने 2019 में वापसी की और इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज खेली।

एशेज से पहले चोट से नहीं उबर पाएंगे
क्रिकेट.कॉम.एयू ने पैटिन्सन के हवाले से कहा- सीजन की शुरुआत में मैं वाकई एशेज खेलना चाहता था। हालांकि, तब मेरी जैसी तैयारियां थीं, अब वैसी नहीं रह गई है। अगर मैं एशेज का हिस्सा होता तो युवा खिलाड़ियों को जो मौका मिलना चाहिए था, वह नहीं मिल पाता। यह मेरे और मेरी टीम के लिए अच्छा नहीं होता।
विज्ञापन

युवा खिलाड़ियों को बढ़ने में मदद करेंगे
पैटिन्सन ने कहा- मुझे पता है कि मेरे पास फिलहाल तीन या चार साल का क्रिकेट बचा है। ऐसे में मैं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के बजाय विक्टोरिया की तरफ से खेलें। मैं फिलहाल अपने परिवार के साथ समय बिताने की सोच रहा हूं। साथ ही युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में मदद करूंगा। पैटिन्सन ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को उनका समर्थन करने के लिए धन्यवाद भी दिया।

गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी भी कर लेते हैं
पैटिन्सन ने अपने करियर का आखिरी टेस्ट जनवरी 2020 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ही सिडनी में खेला था। पैटिन्सन गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी भी करते हैं। उन्होंने 21 टेस्ट में 26 की औसत से 417 भी बनाए हैं। पैटिन्सन आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस से खेल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed