फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   australia 's game on in ashes second test

एशेज: ऑस्ट्रेलिया मजबूत, इंग्लैंड पर हार का खतरा

Sun, 19 Jul 2015 02:48 PM IST
Updated Sun, 19 Jul 2015 02:48 PM IST
विज्ञापन
australia 's game on in ashes second test

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे एशेज टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को इंग्लैंड की पहली पारी 312 रनों पर समेटने के बाद अपनी दूसरी पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 108 रन बना लिए हैं।

विज्ञापन


टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर अर्धशतक पूरा करने के बाद लंबी पारी की ओर बढ रहे हैं तो उनके साथ क्रिस रोजर्स भी टिके है।

वहीं, पहली पारी में 254 रनों की बढ़त हासिल कर चुकी ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त अब 362 रनों की हो गई है। तीसरे दिन के खेल की समाप्ति पर ऑस्ट्रेलिया की ओर से सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर 60 रन और क्रिस रोजर्स 44 रन पर नाबाद लौटे।

विज्ञापन

दूसरे टेस्ट में नहीं टिक पाई इंग्लैंड

australia 's game on in ashes second test

इससे पहले, इंग्लैंड की ओर से तीसरे दिन के खेल की शुरुआत कल के नाबाद लौटे बल्लेबाज कप्तान एलिस्टर कुक और बेन स्टोक्स ने की। स्टोक्स 87 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मिचेल मार्श ने बोल्ड किया।

स्टोक्स ने कुक के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 145 रनों की साझेदारी की। विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर13 रन बनाकर चलते बने। उन्हें नाथन लियोन की गेंद पर पीटर नेविल ने कैच किया।

कुक 96 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मार्श ने बोल्ड किया। मोइन अली ने 39 रन बनाए। मार्क वुड को चार रन पर जोश हेजलवुड ने बोल्ड किया। स्टुअर्ट ब्रॉड को 21 रन के निजी योग पर मिचेल जॉनसन ने स्थानापन्न खिलाड़ी शॉन मार्श के हाथों कैच कराया। जेम्स एंडरसन छह रन बनाकर नाबाद लौटे। हेजलवुड और जॉनसन ने तीन-तीन विकेट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed