फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia had an intense three-hour practice session at the ICC Academy focus on their play against spin

Champions Trophy: ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सेमीफाइनल की तैयारियां शुरू की, बल्लेबाजों ने स्पिन खेलने पर दिया ध्यान

Sun, 02 Mar 2025 09:17 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 02 Mar 2025 09:17 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया टीम फिलहाल दुबई में है। उसने रविवार को लंबा अभ्यास किया जिसमें उसके बल्लेबाजों का ध्यान स्पिन खेलने पर रहा। स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड जैसे वरिष्ठ खिलाड़ियों ने जहां हल्का अभ्यास किया, वहीं युवा खिलाड़ियों ने पूरी ताकत लगाई।

विज्ञापन
Australia had an intense three-hour practice session at the ICC Academy focus on their play against spin
ऑस्ट्रेलिया टीम - फोटो : PCB

विस्तार

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल के लिए लाइन अप तय होने से पहले रविवार को दुबई के आईसीसी अकादमी में तीन घंटे का अभ्यास किया। भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले से सेमीफाइनल का कार्यक्रम तय हो जाएगा। ग्रुप ए में शीर्ष पर रहने वाली टीम का सामना अंतिम चार में ऑस्ट्रेलिया से होगा।
विज्ञापन

युवा खिलाड़ियों ने लगाई ताकत 
ऑस्ट्रेलिया टीम फिलहाल दुबई में है। उसने रविवार को लंबा अभ्यास किया जिसमें उसके बल्लेबाजों का ध्यान स्पिन खेलने पर रहा। स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड जैसे वरिष्ठ खिलाड़ियों ने जहां हल्का अभ्यास किया, वहीं युवा खिलाड़ियों ने पूरी ताकत लगाई। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने आईसीसी अकादमी के सात नेट गेंदबाजों को चुना जिसमें सभी स्पिनर थे। इनमें बाएं हाथ के धीमी गति के गेंदबाज हर्षित सेठ के अलावा दो बाएं हाथ के चाइनामैन गेंदबाज, इतने ही ऑफ स्पिनर और एक लेग स्पिनर शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारों टीमें दुबई में मौजूद 
ऑस्ट्रेलिया ग्रुप बी में दक्षिण अफ्रीका के बाद दूसरे स्थान पर रहा और दोनों टीमें यूएई में मौजूद हैं क्योंकि अभी उन्हें नहीं पता कि सेमीफाइनल में उनका प्रतिद्वंद्वी कौन होगा। ऑस्ट्रेलिया अपने अंतिम चार मुकाबले में ग्रुप ए की तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीमों भारत या न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। भारत के साथ पहला सेमीफाइनल मंगलवार को दुबई में और दूसरा बुधवार को लाहौर में खेला जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को ट्रेनंग के बाद स्पिनर हर्षित सेठ ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने नेट गेंदबाजों से एक निश्चित लेंथ पर गेंदबाजी करने को कहा था जिससे उन्हें ड्राइव और फ्लिक करने का मौका मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed