{"_id":"63be2d2f5c11f103d638f910","slug":"australia-announced-18-member-squad-for-test-series-against-india-injured-mitchell-starc-and-green-included","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान, चोटिल ग्रीन और स्टार्क भी टीम में शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान, चोटिल ग्रीन और स्टार्क भी टीम में शामिल
Wed, 11 Jan 2023 08:59 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 11 Jan 2023 08:59 AM IST
सार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की सीरीज टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से बेहद अहम रहने वाली है। भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ने 18 सदस्यीय टीम का एलान किया है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ चार मैच की टेस्ट सीरीज के लिए 18 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में 22 साल के टॉड मर्फी को भी शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिशेल स्टार्क और कैमरून ग्रीन को भी शामिल किया गया है। ये दोनों खिलाड़ी फिलहाल चोट से जूझ रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम मैनेजमेंट उम्मीद करेगा कि स्टार्क और कमिंस समय रहते फिट हो जाएं। ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत में अभी भी लगभग एक महीने का समय बाकी है।
ऑफ स्पिनर मर्फी ने अपने प्रथम श्रेणी करियर की मजबूत शुरुआत के बाद टीम में जगह बनाई है। ऑस्ट्रेलियाई टीम में नाथन लियोन के साथ एश्टन एगर और मिशेल स्वेपसन को शामिल किया गया है। हालांकि, एडम जैम्पा कंगारू टीम का हिस्सा नहीं हैं।

Trending Videos
ऑस्ट्रेलियाई टीम के मुख्य चनयकर्ता जॉर्ज बेली ने कहा कि मर्फी ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कमाल किया है। उन्होंने शेफील्ड शील्ड, ऑस्ट्रेलिया ए और प्रेसिंडेंट 11 के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। इसी वजह से उन्हें ऑस्ट्रेलिया की मुख्य टीम में जगह मिली है। बेली ने कहा "इस टीम में चयन भारत में नाथन लियोन और सहायक कोच डैनियल विटोरी के साथ समय बिताने का एक और अवसर प्रदान करता है जो उनके विकास के लिए अमूल्य होगा।"
अनकैप्ड तेज लांस मॉरिस ऑस्ट्रेलिया के घरेलू दौरे के बाद टीम में अपनी जगह बनाए हुए हैं। उनके पास नागपुर में पहले टेस्ट में पदार्पण का मौका है। मिशेल स्टार्क चोटिल हैं और इस टेस्ट से पहले उनका मैच खेलने के लिए फिट होना मुश्किल है।

बल्लेबाजों में पीटर हैंड्सकॉम्ब और मैट रेनशॉ की कंगारू टीम में वापसी हुई है, जबकि मार्कस हैरिस टीम से बाहर हो चुके हैं। ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को भी ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है, लेकिन वह भी पूरी तरह से फिट नहीं हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में उन्हें चोट लगी थी।
भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम
पैट कमिंस (कप्तान), एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, लांस मॉरिस, टोड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ (उपकप्तान), मिशेल स्टार्क, मिशेल स्वेपसन, डेविड वार्नर।

ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे का शेड्यूल
9-13 फरवरी: पहला टेस्ट
17-21 फरवरी: दूसरा टेस्ट
1-5 मार्च: तीसरा टेस्ट
9-13 मार्च: चौथा टेस्ट
17 मार्च: पहला वनडे
19 मार्च: दूसरा वनडे
22 मार्च: तीसरा वनडे
9-13 फरवरी: पहला टेस्ट
17-21 फरवरी: दूसरा टेस्ट
1-5 मार्च: तीसरा टेस्ट
9-13 मार्च: चौथा टेस्ट
17 मार्च: पहला वनडे
19 मार्च: दूसरा वनडे
22 मार्च: तीसरा वनडे