{"_id":"5fcc958c8ebc3ecf6a091f42","slug":"australia-a-vs-india-a-warm-up-ajinkya-rahane-108-leads-from-the-front-with-century-on-day-one","type":"story","status":"publish","title_hn":"Australia A vs India A warm up: भारत के दोनों ओपनर खाता भी नहीं खोल पाए, रहाणे का शतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Australia A vs India A warm up: भारत के दोनों ओपनर खाता भी नहीं खोल पाए, रहाणे का शतक
Sun, 06 Dec 2020 01:56 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 06 Dec 2020 01:56 PM IST
विज्ञापन
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया ए और इंडिया ए के बीच खेले जा रहे प्रैक्टिस मैच के पहले दिन का खेल खत्म हो गया है। दिन का खेल खत्म होने तक इंडिया ए ने 90 ओवर्स में आठ विकेट के नुकसान पर 237 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अजिंक्य रहाणे (108*) और मोहम्मद सिराज 0 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
सिडनी के ओवल मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में इंडिया ए के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, मगर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज खाता तक नहीं खोल पाए। इस मैच में भारतीय ए टीम की हालत काफी खराब रही, लेकिन दो दिग्गज बल्लेबाजों ने टीम की लाज बचाई।
विज्ञापन
भारत की तरफ से चेतेश्वर पुजारा ने 54 रन बनाए। हनुमा विहारी 15 रन बनाकर आउट हो गए। शुभमन गिल दूसरे ओवर की पहली गेंद पर गोल्डन डक हो गए, जबकि केवल छह रन के स्कोर पर दूसरे सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ भी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।
विज्ञापन
इसके बाद चेतेश्वर पुजारा और हनुमा विहारी के बीच साझेदारी 34 रन की साझेदारी हुई। अजिंक्य रहाणे ने 203 गेंदों में 15 चौके और 1 छक्के की मदद से शतक पूरा किया।