फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   aus wi west indies won third match against aus with help of partnership between russell and rutherford records

AUS vs WI: तीसरे टी20 में रसेल और रदरफोर्ड की साझेदारी के दम पर वेस्टइंडीज ने जीता मैच, बने खास रिकॉर्ड

Tue, 13 Feb 2024 05:45 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 13 Feb 2024 05:45 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रदरफोर्ड और रसेल के बीच छठे विकेट के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की सबसे बड़ी साझेदारी हुई जिसके दम पर कैरिबियाई टीम ने 37 रनों से जीत हासिल की। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया। 

विज्ञापन
aus wi west indies won third match against aus with help of partnership between russell and rutherford records
रसेल-रदरफोर्ड - फोटो : Cricket Australia-West Indies Cricket

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच सोमवार (13 फरवरी) को तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला खेला गया। इस मैच में कैरिबियाई टीम ने 37 रनों से जीत हासिल की। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल और शेरफेन रदरफोर्ड ने शानदार प्रदर्शन किया। दोनों के बीच 139 रनों की साझेदारी हुई जिसके दम पर विंडीज टीम का स्कोर 200 के पार पहुंच गया।
विज्ञापन

 
मेजबानों के लिए काल बने रसेल और रदरफोर्ड
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई थी। 79 रनों पर वेस्टइंडीज पांच विकेट खो चुकी थी। ऐसे में छठवें नंबर पर उतरे आंद्रे रसेल और सातवें पर बल्लेबाजी के लिए आए शेरफेन रदरफोर्ड टीम के लिए संकटमोचक साबित हुए। दोनों के बीच शानदार साझेदारी हुई। रसेल ने इस मुकाबले में 29 गंदों का सामना किया और 71 रन बनाए। 244.82 के स्ट्राइक रेट से इस खिलाड़ी ने चार चौके और सात छक्के जड़े। वहीं, रदरफोर्ड ने 40 गेंदों 67 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने पांच चौके और पांच छक्के लगाए। दोनों की इस साझेदारी के दम पर वेस्टइंडीज ने बोर्ड पर 220 रन टांगे।
विज्ञापन


डेविड वॉर्नर के अलावा नहीं चला ऑस्ट्रेलिया का कोई भी बल्लेबाज
कैरिबियाई टीम के द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की तरफ से डेविड वॉर्नर के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाया। सलामी बल्लेबाज ने 49 गेंदों में नौ चौके और तीन छक्के की मदद से 81 रन बनाए। वहीं, टिम डेविड ने 41 रनों की नाबाद पारी खेली। इस मुकाबले में कप्तान मिचेल मार्श सिर्फ 17 रन बना सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेस्टइंडीज के लिए रोमारियो शेफर्ड ने और रोस्टन चेज ने 2-2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा अकील हुसैन को एक सफलता मिली। ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर में पांच विकेट खोकर सिर्फ 183 रन बना सकी। इसी के साथ वेस्टइंडीज ने सीरीज का तीसरा मुकाबला 37 रनों के अंतर से जीत लिया। रसेल को इस मुकाबले में धमाकेदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, डेविड वॉर्नर इस सीरीज में प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।


रसेल और रदरफोर्ड के नाम हुआ सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रदरफोर्ड और रसेल के बीच छठे विकेट के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की सबसे बड़ी साझेदारी हुई। टी20 क्रिकेट के इतिहास में अब तक ऐसा तीन बार हुआ है जब छठे विकेट के लिए 100 रन से अधिक की साझेदारी हुई है। 2010 में पहली बार ऑस्ट्रेलिया की तरफ से माइकल हंसी और कैमरन व्हाइट ने श्रीलंका के खिलाफ छठे विकेट के लिए नाबाद 101 रनों की साझेदारी निभाई थी। इसके बाद पीएनजी के दो खिलाड़ियों ने सिंगापुर के खिलाफ 115 रनों की भागीदारी की। अब ये रिकॉर्ड रदरफोर्ड और रसेल के नाम हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed