फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs PAK: 'Warner is not selector', why was head coach McDonald angry at Australia opener? Know the matter

AUS vs PAK: 'वॉर्नर चयनकर्ता नहीं हैं', ऑस्ट्रेलिया ओपनर पर क्यों भड़के हेड कोच मैकडोनाल्ड? जानें पूरा मामला

Sat, 30 Dec 2023 12:36 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 30 Dec 2023 12:36 PM IST
सार

मैकडोनाल्डो ने यह भी पुष्टि की कि वॉर्नर यूएई में आईएलटी20 में दुबई कैपिटल्स के लिए खेलने के लिए फरवरी की शुरुआत में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 नहीं खेलेंगे।

विज्ञापन
AUS vs PAK: 'Warner is not selector', why was head coach McDonald angry at Australia opener? Know the matter
मैकडोनाल्ड और वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डेविड वॉर्नर ने भले ही टेस्ट में ओपनिंग स्लॉट के लिए अपने उत्तराधिकारी के रूप में मार्कस हैरिस का समर्थन किया हो, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा कि वे कई और विकल्पों पर विचार कर रहे हैं और कैमरन ग्रीन भी दावेदार हैं। वॉर्नर पाकिस्तान के खिलाफ सिडनी में तीन जनवरी से शुरू होने वाले तीसरे मैच के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर बहस चल रही है कि ओपनिंग पोजीशन पर वॉर्नर की जगह टीम में किसे लेना चाहिए। इसके लिए कई दावेदार हैं। इनमें हैरिस और ग्रीन के अलावा मैट रेनशॉ और कैमरून बैनक्रॉफ्ट के नाम भी चर्चा में हैं। इस बीच वॉर्नर ने हैरिस को अपना सबसे सही रिप्लेसमेंट बताया था। हालांकि, मैकडोनाल्ड ने मामला साफ करते हुए कहा- वॉर्नर चयनकर्ता नहीं हैं। मुझे वह समय याद है जब वॉर्नर ने मैट रेनशॉ का समर्थन किया था। इसलिए मुझे लगता है कि उनके मन में अगला नाम शायद कैम बैनक्रॉफ्ट और फिर कैमरन ग्रीन होंगेऔर उनके पास सभी के समर्थन के लिए वजह होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैकडोनाल्ड ने कहा- यह बहुत अच्छा है जब एक साथी खिलाड़ी आंतरिक रूप से किसी और का समर्थन करता है। इसका मतलब है कि उन्होंने शायद अन्य खिलाड़ियों को नहीं चुना होगा, लेकिन उनसे उनकी राय मांगी गई थी और हम उनकी राय से खुश हैं।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया का अगला टेस्ट मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ है और मैकडोनाल्ड ने कहा कि उस सीरीज के लिए वॉर्नर के उत्तराधिकारी पर फैसला समय देखकर लिया जाएगा। उन्होंने कहा. 'सभी विकल्पों पर विचार किया जाएगा। हम तय समय पर फैसला ले लेंगे। हम सर्वश्रेष्ठ छह बल्लेबाजों पर नजर बनाए हुए हैं और इस चर्चा में कैमरन ग्रीन का नाम निश्चित रूप से शामिल है।

मैकडोनाल्डो ने यह भी पुष्टि की कि वॉर्नर यूएई में आईएलटी20 में दुबई कैपिटल्स के लिए खेलने के लिए फरवरी की शुरुआत में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 नहीं खेलेंगे। उन्होंने कहा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया वॉर्नर के एनओसी (अनापत्ति प्रमाणपत्र) अनुरोध पर गौर कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed