फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs PAK Test Live Score: Australia vs Pakistan 1st Day 2 Match Scorecard Ball by Ball Updates

AUS vs PAK Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, पाकिस्तान का स्कोर 132/2, ऑस्ट्रेलिया से अभी भी 355 रन पीछे

Fri, 15 Dec 2023 03:50 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 15 Dec 2023 03:50 PM IST
सार

AUS vs PAK Test 2023 Day-2 Highlights : पाकिस्तान ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में दो विकेट गंवाकर 132 रन बना लिए हैं। फिलहाल खुर्रम शहजाद सात रन और इमाम उल हक 38 रन बनाकर क्रीज पर हैं। पाकिस्तान की टीम अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 355 रन पीछे है। 

विज्ञापन
AUS vs PAK Test Live Score: Australia vs Pakistan 1st Day 2 Match Scorecard Ball by Ball Updates
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ में खेला जा रहा है। शुक्रवार को इस टेस्ट के दूसरे दिन कंगारुओं की पहली पारी 487 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए डेविड वॉर्नर ने सबसे ज्यादा 164 रन और मिचेल मार्श ने 90 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए इसी टेस्ट से अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले आमिर जमाल ने छह विकेट झटके।
विज्ञापन

जवाब में पाकिस्तान ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में दो विकेट गंवाकर 132 रन बना लिए हैं। फिलहाल खुर्रम शहजाद सात रन और इमाम उल हक 38 रन बनाकर क्रीज पर हैं। पाकिस्तान की टीम अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 355 रन पीछे है। 

इमाम ने अब्दुल्ला शफीक के साथ पहले विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी निभाई। शफीक 121 गेंद में 42 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नाथन लियोन ने वॉर्नर के हाथों कैच कराया। वहीं, पाकिस्तान को दूसरा झटका कप्तान शान मसूद के रूप में लगा। वह 43 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हुए। मसूद को स्टार्क ने विकेटकीपर कैरी के हाथों कैच कराया।

AUS vs PAK Day-1 Highlights: पहले दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 346/5, वॉर्नर ने खेली 164 रन की पारी
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दिन का खेल (ऑस्ट्रेलियाई पारी)
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट गंवाकर 346 रन बनाए थे। गुरुवार के स्कोर में ऑस्ट्रेलिया ने 141 रन जोड़े और पांच विकेट गंवा दिए। आज एलेक्स कैरी 34 रन और मिचेल स्टार्क 12 रन बनाकर आउट हुए। इन दोनों को आमिर जमाल ने बोल्ड किया। मिचेल मार्श चौथे टेस्ट के करीब जाकर आउट हो गए। वह 107 गेंद में 15 चौके और एक छक्के की मदद से 90 रन बनाकर आउट हुए। मार्श को खुर्रम शहजाद ने पवेलियन भेजा। इसके बाद आमिर ने पैट कमिंस (9) और नाथन लियोन (5) को कैच आउट कराया और ऑस्ट्रेलिया की पारी को 487 रन पर खत्म कर दिया। 
विज्ञापन

इससे पहले गुरुवार को टेस्ट मैच के पहले दिन डेविड वॉर्नर के शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलियाई टीम मजबूत स्थिति में पहुंची। वॉर्नर ने 164 रन की पारी खेली, जिसमें 16 चौके और चार छक्के शामिल हैं। इसके अलावा उस्मान ख्वाजा ने 41 रन, मार्नस लाबुशेन ने 16 रन, स्टीव स्मिथ ने 31 रन और ट्रेविस हेड ने 40 रन की पारी खेली थी। पाकिस्तान की ओर से डेब्यू करने वाले आमिर जमाल ने सबसे ज्यादा छह विकेट लिए। वहीं, एक और डेब्यूटांट खुर्रम शहजाद को दो विकेट मिले। शाहीन अफरीदी और फहीम अशरफ को एक-एक विकेट मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed