{"_id":"5dda616f8ebc3e5477445faa","slug":"aus-vs-pak-australia-win-1st-test-by-an-innings-and-5-runs-inside-4-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबर का शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तान ने 20 साल से नहीं देखा जीत का मुंह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बाबर का शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तान ने 20 साल से नहीं देखा जीत का मुंह
Sun, 24 Nov 2019 04:24 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 24 Nov 2019 04:24 PM IST
विज्ञापन
Australia Cricket Team
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को गाबा में पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में पारी और पांच रन से जीत हासिल कर दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली। पाकिस्तान ने पहली पारी में 240 रन बनाए थे और ऑस्ट्रेलिया ने इसके बाद पहली पारी में 540 रन बनाकर 340 रन की बढ़त हासिल की थी। यह पाकिस्तान की ऑस्ट्रेलिया में लगातार 13वीं हार है। 1999 के बाद से पाकिस्तानी टीम ऑस्ट्रेलिया में जीत तो दूर कोई टेस्ट ड्रॉ भी नहीं करा पाई है।
विज्ञापन
पाकिस्तान ने शनिवार को दोपहर के सत्र में तीन विकेट सस्ते में गंवा दिए, लेकिन रविवार को उसके बल्लेबाजों ने शानदार जज्बा दिखाया पर उनकी चुनौती आखिरी सत्र में समाप्त हो गई। बाबर आजम ने शानदार शतक जड़ा जबकि मोहम्मद रिजवान अपने पहले शतक से महज पांच रन से चूक गए, जिससे पाकिस्तान की दूसरी पारी चौथे दिन 335 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
लेग स्पिनर यासिर शाह ने 42 रन की पारी खेलकर अपना सर्वोच्च टेस्ट स्कोर बनाया। पाकिस्तानी बल्लेबाजो ने जब भी मुकाबले में हावी होने की कोशिश, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने उन पर शिंकजा कस दिया। जोश हेजलवुड बेहतरीन गेंदबाज की, उन्होंने 63 रन देकर चार विकेट हासिल किए। जबकि मिशेल स्टार्क ने तीन, पैट कमिंस ने एक और नाथन लियोन को भी एक विकेट मिला।
विज्ञापन
इससे पहले पाकिस्तान ने तीन विकेट पर 63 रन से आगे खेलना शुरू किया। आजम ने ऑस्ट्रेलिया में पहला और अपना दूसरा टेस्ट शतक जड़ा। उन्होंने 104 रन की पारी खेली जिसमें 13 चौके शामिल रहे। उन्होंने शान मसूद (42 रन) के साथ 68 और रिजवान (95 रन) के साथ 132 रन की भागीदारी निभाई। दूसरा टेस्ट एडीलेड में खेला जाएगा।