फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs Pak 2nd test Day 3 Match Report Pakistan on the verge of loosing test match australia led by 489 runs

AUS vs PAK: कराची टेस्ट में पाकिस्तान पस्त, पहली पारी 148 रन पर सिमटी, ऑस्ट्रेलिया के पास 489 रन की बढ़त

Mon, 14 Mar 2022 08:17 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 14 Mar 2022 08:17 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में पाकिस्तान हार की स्थिति में पहुंच चुका है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के पास 489 रन की बढ़त है। 
 

विज्ञापन
AUS vs Pak 2nd test Day 3 Match Report Pakistan on the verge of loosing test match australia led by 489 runs
ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच कराची में खेला जा रहा है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। पाकिस्तान के ऊपर यह मैच हारने का खतरा मंडरा रहा है। मैच में दो दिन का खेल बचा हुआ है और ऑस्ट्रेलिया के पास 489 रन की बढ़त है। वहीं पाकिस्तान को मैच के चौथे और पांचवें दिन बल्लेबाजी कर बड़े लक्ष्य का पीछा करना होगा। पहली पारी में 148 रन सिमटने वाली पाकिस्तान टीम के लिए आखिरी के दो दिन में मैच बचाना बहुत मुश्किल होगा। 
विज्ञापन


पाकिस्तान की टीम 24 साल बाद पाकिस्तान का दौरा करने पहुंची है। पहला टेस्ट ड्रॉ होने के बाद दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया की स्थिति मजबूत है। अब कंगारू टीम यह मैच जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त लेना चाहेगी। 
विज्ञापन


पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया का बड़ा स्कोर
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया और पहली पारी नौ विकेट के नुकसान पर 556 रन बनाकर घोषित की। उस्मान ख्वाजा ने 160 रन की पारी खेली। वहीं एलेक्स कैरी ने 93, स्टीव स्मिथ ने 72 और वार्नर ने 36 रन की पारी खेली। इसके अलावा भी सभी बल्लेबाजों ने अहम योगदान दिया। सिर्फ लाबुशेन ही बिना खाता खोले रन आउट हुए। पाकिस्तान के लिए फहीम अशरफ और साजिद खान ने दो-दो विकेट लिए। नौमान अली, बाबर आजम, हसन अली और शाहीन अफरीदी को एक-एक विकेट मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली पारी में पाकिस्तान के बल्लेबाज फ्लॉप
पहली पारी में पाकिस्तान के बल्लेबाजों का प्रदर्शन बहुत ही निराशानजनक रहा। कप्तान बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए। इमाम उल हक और नौमान अली ने 20 और शाहीन अफरीदी ने 19 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिशेल स्टार्क ने तीन विकेट लिए। मिशेल स्वैपसन ने दो विकेट झटके। कमिंस, ग्रीन और लियोन को एक-एक विकेट मिला। दो पाकिस्तानी बल्लेबाज रन आउट हुए। 


दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 81/1
दूसरी पारी में भी ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने एक विकेट के नुकसान पर 81 रन बना लिए हैं। ख्वाजा 35 और लाबुशेन 37 रन बनाकर खेल रहे हैं। अब ऑस्ट्रेलिया के पास 489 रन की बढ़त हो चुकी है। मैच के चौथे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी बढ़त 500 से ज्यादा ले जाकर पारी घोषित करने की कोशिश करेगी और बाकी के पांच सत्र में पाकिस्तान को समेटने का प्रयास करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed