फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs NZ T20 World cup 2021 Final BCCI President Sourav Ganguly said who will win the final between Australia vs New Zealand

AUS vs NZ T20 WC Final: बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बताया, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में से कौन जीतेगा फाइनल

Sun, 14 Nov 2021 04:10 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 14 Nov 2021 04:10 PM IST
सार

आईसीसी टी-20 विश्व कप 2021 का आज फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इस के जरिए दुनिया को नया टी-20 का बादशाह मिलेगा। भारत के पूर्व कप्तान और मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने विश्व कप जीतने वाली अपनी फेवरेट टीम के बारे में बताया है। 

विज्ञापन
AUS vs NZ T20 World cup 2021 Final BCCI President Sourav Ganguly said who will win the final between Australia vs New Zealand
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केन विलियमसन इस साल पहले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीतने के बाद आज शाम टी20 विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खिताब जीतना चाहेंगे। दोनों टीमों के बीच टी-20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड, जिसने हाल ही में आईसीसी इवेंट्स में शानदार प्रदर्शन किया है वह एक और ट्रॉफी जीतना चाहेगा। इस दौरान भारत के पूर्व कप्तान और मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने टी-20 विश्व कप जीतने वाली अपनी फेवरेट टीम के बार में बताया है। 

विज्ञापन


कीवियों के खिलाफ इतिहास दोहराना चाहेंगे कंगारू

ऑस्ट्रेलिया आज जब दुबई के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 विश्व कप फाइनल में उतरेगा तो वह करीब छह साल पहले का इतिहास दोहराना चाहेगा। साल 2015 में मेलबर्न में खेले गए 50 ओवर के विश्व कप फाइनल में कंगारू टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीता था। इस टी-20 विश्व कप में अब दोनों टीमें ने जिस तरह से प्रदर्शन किया है उसे देखते हुए एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है। 
विज्ञापन


गांगुली ने बताई फेवरेट टीम

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और वर्तमान बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली अपनी फेवरेट टीम के बार में बताया है। उन्होंने कहा कि टी-20 विश्व कप फाइनल में न्यूजीलैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया पर भारी पड़ने वाली है जिसके उन्होंने दो कारण बताए हैं। शनिवार को 40वें शारजाह अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले में पुस्तक हस्ताक्षर सेरेमनी के दौरान कहा, मुझे लगता है कि यह विश्व खेल में न्यूजीलैंड का समय है ऑस्ट्रेलिया एक महान देश है, लेकिन उनके लिए भी कुछ कठिन समय रहा है, हालांकि वह एक महान क्रिकेट खेलने वाला देश रहा है, हम न्यूजीलैंड को जितना टीवी पर देखते हैं वह उससे कहीं ज्यादा दमदार है, कीवी टीम ने कुछ महीने पहले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीती थी, यह एक छोटा देश है लेकिन उनके इरादे फौलादी हैं। मुझे लगता है कि यह वास्तव में न्यूजीलैंड का समय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के प्रदर्शन पर की बात

इस दौरान सौरव गांगुली ने टी-20 विश्व कप में टीम इंडिया के प्रदर्शन पर भी बात की। इस बार भारत विश्व कप सेमीफाइनल में भी क्वालीफाई नहीं कर सका। गांगुली ने कहा कि उन्हें यह देखकर खुशी हुई कि निराशा के बावजूद लोगों ने परिणाम को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि बेशक उम्मीदें बहुत ज्यादा थीं,, लेकिन मुझे यह देखकर खुशी हुई कि अधिकांश लोगों में परिणाम को स्वीकार किया, वे परेशान थे, लेकिन उन्होंने ओवर रिएक्ट नहीं किया। सौरव गांगुली ने आगे कहा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, रोहित शर्मा और विराट कोहली सभी इनसान हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed