फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs NZ Neil Wagner becomes 2nd New zealand bowler to take fastest 200 test wickets

AUSvNZ: नील वैगनर बने सबसे तेज 200 टेस्ट विकेट लेने वाले दूसरे कीवी गेंदबाज, बोल्ट को पछाड़ा

Sat, 28 Dec 2019 07:19 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 28 Dec 2019 07:19 PM IST
विज्ञापन
AUS vs NZ Neil Wagner becomes 2nd New zealand bowler to take fastest 200 test wickets
नील वेगनर - फोटो : ट्विटर

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच मेलबर्न में खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट में कीवी गेंदबाज नील वैगनर ने खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। शनिवार को मैच के तीसरे दिन वैगनर ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव स्मिथ को टिम साउथी के हाथों कैच करवाकर टेस्ट क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे किए। 

विज्ञापन


33 वर्षीय वैगनर ने यह कारनामा अपने 46वें मैच में पूरा किया और इसी के साथ वे न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे तेज 200 टेस्ट विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए। उन्होंने इस दौरान ट्रेंट बोल्ट को भी पीछे छोड़ दिया। हालांकि वे दिग्गज रिचर्ड हेडली के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाए। हेडली ने यह उपलब्धि 44वें टेस्ट मैच में हासिल की थी।
विज्ञापन


इस लिस्ट में सबसे तेज 200 टेस्ट विकेट लेने का विश्व रिकॉर्ड फिलहाल पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज यासिर शाह के नाम दर्ज है जिन्होंने 33वें मैच में ही यह कीर्तिमान बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं रविचंद्रन अश्विन ने 37वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की थी और वे लिस्ट में तीसरे और भारत के पहले खिलाड़ी हैं। हालांकि बाएं हाथ के गेंदबाज में रविन्द्र जडेजा सबसे आगे हैं, उन्होंने 44वें मैच में यह कीर्तिमान बनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed