फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs NZ Australia won ODI series against New Zealand Steve Smith hits half century Adam Zampa took 5 wickets

AUS vs NZ: ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज जीती, 100 रन भी नहीं बना पाई न्यूजीलैंड की टीम, जम्पा ने लिए पांच विकेट

Thu, 08 Sep 2022 05:36 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केर्न्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केर्न्स Published by: रोहित राज Updated Thu, 08 Sep 2022 05:36 PM IST
सार

कंगारू टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे मैच दो विकेट से जीता था। सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 11 सितंबर को खेला जाएगा।

विज्ञापन
AUS vs NZ Australia won ODI series against New Zealand Steve Smith hits half century Adam Zampa took 5 wickets
एडम जम्पा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज को अपने नाम कर लिया है। उसने गुरुवार (आठ सितंबर) को केर्न्स में खेले गए मैच में कीवी टीम को 113 रन से हरा दिया। इसी के साथ कंगारू टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे मैच दो विकेट से जीता था। सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 11 सितंबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उसने ऑस्ट्रेलिया को 50 ओवर में 195 रन पर रोक दिया। कंगारू टीम के नौ विकेट गिरे। उसके लिए स्टीव स्मिथ ने सर्वाधिक 61 रन बनाए। उनके अलावा मिचेल स्टार्क ने नाबाद 38 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट ने चार और मैट हेनरी ने तीन विकेट लिए। न्यूजीलैंड की टीम 196 रन के लक्ष्य के सामने 33 ओवर में 82 रन पर ऑलआउट हो गई। उसके लिए कप्तान केन विलियमसन ने सबसे ज्यादा 17 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जम्पा ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए।
विज्ञापन


स्टीव स्मिथ ने जड़ा अर्धशतक
ऑस्ट्रेलिया की पारी कि बात करें तो 54 रन पर उसने पांच विकेट गंवा दिए। डेविड वॉर्नर और मार्नश लाबुशेन ने पांच-पांच रन बनाए। एरॉन फिंच और मार्कस स्टोइनिस खाता नहीं खोल पाए। एलेक्स कैरी ने 12 रन बनाए। पिछले मैच में भी कंगारू टीम ने 44 रन पर पांच खो दिए थे। इस मैच में एक तरफ लगातार विकेट गिर रहे थे तो दूसरी ओर स्टीव स्मिथ पारी एक छोर संभाले हुए थे। उन्होंने छठे विकेट के लिए ग्लेन मैक्सवेल के साथ 49 रनों की साझेदारी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टार्क-हेजलवुड ने की 47 रन की साझेदारी
मैक्सवेल 25 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद सीन एबॉट सात रन, स्टीव स्मिथ 61 और एडम जम्पा 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 148 रन पर नौ विकेट गिर जाने के बाद स्टार्क और जोश हेजलवुड ने 10वें विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी की। हेजलवुड 16 गेंद पर 23 रन बनाकर आउट हुए। स्टार्क ने 45 गेंद पर नाबाद 38 रन बनाए।


न्यूजीलैंड के चार बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े तक पहुंचे
न्यूजीलैंड की पारी की बात करें तो उसका कोई बल्लेबाज नहीं टिक पाया। विलियमसन ने 17, मिचेल सैंटनर ने नाबाद 16, माइकल ब्रैसवेल ने 12, डैरेल मिचेल ने 10 रन बनाए। ट्रेंट बोल्ट नौ, मैट हेनरी पांच, डेवोन कॉनवे पांच, मार्टिन गुप्टिल, जेम्स नीशम और टिम साउदी दो-दो रन बनाकर आउट हुए। टॉम लाथम खाता नहीं खोल पाए। एडम जम्पा ने पांच विकेट अपने नाम किए। वनडे में पहली बार उन्होंने ऐसा किया है। उनके अलावा स्टार्क और एबॉट ने दो-दो विकेट लिए। मार्कस स्टोइनिस को एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed