फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2020 में शांत ही रहा कोहली का 'विराट' बल्ला, 12 साल बाद पहली बार हुई ऐसी हालत

Wed, 02 Dec 2020 11:31 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 02 Dec 2020 11:31 AM IST
विज्ञापन
AUS vs IND Virat Kohli finishes a calendar year without an ODI century for 2nd time in career
विराट कोहली - फोटो : social media

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 63 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वे एक बार फिर से शतक लगाने में नाकाम रहे। इसी के साथ उनके करियर में यह दूसरी बार हुआ जब उन्होंने एक कैलेंडर वर्ष में कोई भी शतक नहीं लगाया। इससे पहले साल 2008 में ऐसा हुआ था जब वे कोई भी शतकीय पारी नहीं खेल पाए थे।

AUS vs IND Virat Kohli finishes a calendar year without an ODI century for 2nd time in career
विराट कोहली - फोटो : twitter@ICC

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे से साल का अंत करने वाली भारतीय टीम साल 2020 में ज्यादा क्रिकेट नहीं खेली। कोरोना की वजह से मार्च में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज रद्द हो गई थी। कैनबरा में आज साल के आखिरी मैच में कोहली 63 रन बनाकर आउट हुए और फिर से शतक से चूक गए। दूसरे मैच में भी वह 89 रन पर लौटे थे। इस तरह करियर में केवल दूसरी बार वह एक कैलेंडर ईयर में कोई एकदिवसीय शतक नहीं लगा पाए, इससे पहले यह मौका 2008 में आया था।

AUS vs IND Virat Kohli finishes a calendar year without an ODI century for 2nd time in career
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर @BCCI

विराट ने इससे पहले 2008 में जहां सिर्फ पांच पारियां खेली थी वहीं इस साल वे सिर्फ नौ पारियां ही खेल पाए। इन दो वर्षों को छोड़कर विराट ने हर साल कम से कम एक शतक अपने नाम किया था। उन्होंने 2017 और 2018 में सबसे अधिक 6-6 शतक लगाए थे तो 2019 में पांच शतकीय पारियां खेली थी।   

विज्ञापन
विज्ञापन
AUS vs IND Virat Kohli finishes a calendar year without an ODI century for 2nd time in career
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

कैनबरा में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में भी उन्हें तेज गेंदबाज जोस हेजलवुड ने अपना शिकार बनाया। इसी के साथ हेजलवुड उन्हें लगातार सबसे अधिक चार पारियों में आउट करने वाले खिलाड़ी बन गए। 

विज्ञापन
AUS vs IND Virat Kohli finishes a calendar year without an ODI century for 2nd time in career
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

इन सबके बावजूद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में विराट ने कई उपलब्धियां अपने नाम की। उन्होंने सीरीज में लगातार दो अर्धशतकीय पारियां खेली और दो कीर्तिमान भी बनाए। विराट ने दूसरे वनडे में अपने 22,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए तो वहीं तीसरे मैच में 23 रन बनाते ही वनडे में सबसे तेज 12,000 रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बनें।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed