हो गया खुलासा! इन भद्दी गालियों से मोहम्मद सिराज को किया गया था अपमानित
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में चल रहे तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के कुछ दर्शकों ने सारी हदें पार कर दी। बीसीसीआई सूत्रों के मुताबिक मैदान में मौजूद कुछ दर्शकों ने तब फील्डिंग कर रहे मोहम्मद सिराज को अपशब्द कहने के साथ ही बिग मंकी और ब्राउन डॉग कहा।
बता दें कि शनिवार को जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज द्वारा दर्शकों की तरफ से नस्लीय दुर्व्यवहार की शिकायत दर्ज करवाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि रविवार को एक बार फिर से इसी तरह की घटना मैदान में देखने को मिली। लगातार दूसरे दिन सिडनी में मौजूद दर्शकों ने सिराज को अपशब्द कहे और उनके साथ दुर्व्यवहार किया।
कब हुई घटना?
मैच के चौथे दिन चायकाल से पहले 86वें ओवर समाप्ति के बाद मैदान में सब कुछ सामान्य नजर नहीं आया। गेंदबाजी करने के बाद दोबारा फिल्डिंग करने गए सिराज को फिर नस्लभेदी टिप्पणियों का सामना करना पड़ा।
Again Siraj has been Abused by the Australian Crowd. 😡 These are the guys who was abusing Siraj😡😡.#Siraj #bumrah #AUSvIND pic.twitter.com/oa4Osd3vOU
— Sujal Jaiswal (@sujal_jaiswal16) January 10, 2021
Play comes to a halt due to poor problems in the crowd. Lots of chats between umpires and players #AUSvIND pic.twitter.com/O9AlMeJK29
— Andrew McGlashan (@andymcg_cricket) January 10, 2021
पुलिस ने उत्पाती दर्शकों को किया बाहर
सिराज ने चौथे दिन इस मामले को तुरंत फिल्ड अंपायरों के साथ साझा किया। उन्होंने पूरे मामले की शिकायत दर्ज करवाई। इस दौरान 10 मिनट तक खेल भी रुका रहा, इसके बाद सुरक्षाकर्मी दर्शक दीर्घा में गए और अपशब्द कहने वाले व्यक्ति को ढूंढने लगे और फिर दर्शकों के एक समूह को स्टैंड से जाने को कहा गया। अंपायरों को भी इस दौरान खिलाड़ियों से बात करते देखा गया। खिलाड़ियों की तरफ हालांकि कोई चीज नहीं फेंकी गई।
ICC से हुई शिकायत
गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले यानी शनिवार को तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद भारतीय टीम प्रबंधन ने सिराज और बुमराह की तरफ से मैच रेफरी से शिकायत की थी। कप्तान अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में टीम इंडिया ने बताया था कि रैकविंड स्टैंड की तरफ से कुछ दर्शकों ने दोनों खिलाड़ियों को अपशब्द कहे जो नस्लीय थे। भारतीय टीम की शिकायत के बाद इस पूरे मामले को आईसीसी के पास जांच के लिए भेज दिया गया।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उठाएगा सख्त कदम
उधर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के हेड ऑफ इंटीग्रिटी एंड सिक्योरिटी सीन कैरोल ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड इस तरह के किसी भी तरह के दुर्व्यवहार के खिलाफ है। अगर कोई ऐसा करता है तो उसके लिए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा, 'सीए अभी आईसीसी की जांच का इंतजार कर रही है और उसके बाद ही कोई कार्रवाई करेगी।
इसके अलावा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मेजबान के तौर पर भारतीय क्रिकेट टीम और प्रशंसकों से माफी भी मांगी है और यह भरोसा दिलाया है कि इस पूरे मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Cricket Australia has reaffirmed its zero-tolerance policy towards discriminatory behaviour in all forms following the alleged racial abuse of members of the Indian cricket squad by a section of the crowd at the SCG yesterday. Full statement 👇 pic.twitter.com/34RYcfKj8q
— Cricket Australia (@CricketAus) January 10, 2021
BCCI की कड़ी प्रतिक्रिया
उधर शनिवार को इस घटना पर बात करते हुए बीसीसीआई की तरफ से उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा था कि क्रिकेट एक जेंटलमैन गेम है और इसमें इस तरह के बर्ताव के लिए कोई जगह नहीं है। शुक्ला ने बताया था कि बोर्ड के सचिव जय शाह को मामले की जानकारी है और वे खिलाड़ियों के संपर्क में हैं।
उन्होंने कहा कि क्रिकेट के खेल में इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। टीम प्रबंध इस मामले को देख रहा है। बीसीसीआई के साथ-साथ आईसीसी को भी इस मामले की जानकारी है। आईसीसी के पास इसके लिए नियम भी हैं जो किसी भी तरह की नस्लीय टिप्पणी पर लगाम लगाने के लिए सक्षम है।
ICC ने की निंदा