Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Cricket News
›
AUS vs IND A phone call from mother inspired Mohammed Siraj for performing in brisbane test and fulfilling father wish
{"_id":"6005574199153e2b955d8372","slug":"aus-vs-ind-a-phone-call-from-mother-inspired-mohammed-siraj-for-performing-in-brisbane-test-and-fulfilling-father-wish","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेहद तनाव में रहते थे सिराज, मां की एक फोन कॉल से बदली जिंदगी, आज रचा इतिहास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बेहद तनाव में रहते थे सिराज, मां की एक फोन कॉल से बदली जिंदगी, आज रचा इतिहास
मोहम्मद सिराज ने ब्रिस्बेन टेस्ट की दूसरी पारी में पांच विकेट लेकर कई कीर्तिमान बना डाले हैं। टीम के प्रमुख गेंदबाजों की गैरमौजूदगी में जिस तरह से सिराज ने गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व किया और अपनी सटीक लाइन लेंथ से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को परेशान किया, उसकी हर तरह तारीफ हो रही है।
2 of 5
मोहम्मद सिराज
- फोटो : twitter
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बैकअप गेंदबाज के तौर पर गए सिराज के लिए पिछले कुछ महीने चुनौतियों से भरे रहे। उन्होंने इस दौरान नवंबर में अपने पिता को खोया, इसके बाद उन्हें अपने डेब्यू मैच में ही नस्लभेद का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों द्वारा उन्हें मैदान में अपशब्द कहे गए। इन सबके बावजूद सिराज अपने लक्ष्य से नहीं डगमगाए और तमाम चुनौतियों से लड़ते हुए ब्रिस्बेन में वह कर दिखाया जो भारत के दिग्गज गेंदबाजों ने अपने समय में किया था।
3 of 5
मोहम्मद सिराज
- फोटो : social media
सिराज ने मैच के बताया कि कैसे उनकी मां से फोन पर हुई बातचीत ने उन्हें इस प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। हैदराबाद के इस 26 वर्षीय गेंदबाज ने बताया कि वह मैच से पहले बहुत घबराए हुए थे लेकिन मां द्वारा फोन पर हुई बात के बाद उनका आत्मविश्वास बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मोहम्मद सिराज
- फोटो : social media
उन्होंने कहा कि मेरे पिता के निधन के बाद मेरे लिए यह बहुत कठिन स्थिति थी लेकिन मैं शुक्रगुजार हूं कि मैं यहां पांच विकेट ले पाया। लेकिन मां से बात करने के बाद मेरा आत्मविश्वास और बढ़ गया और मैं मानसिक तौर पर मजबूत हुआ। मेरी कोशिश सिर्फ अपने पिता के सपने को पूरा करने की थी।
विज्ञापन
5 of 5
डेब्यू मैच में सिराज ने पांच विकेट लिए
- फोटो : ट्विटर @imraina
बता दें कि चौथे टेस्ट की दूसरी पारी में सिराज के पांच और शार्दुल ठाकुर के चार विकेट की मदद से टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को 294 रन के स्कोर पर समेटने में सफल रहे। अब भारतीय टीम को आखिरी दिन जीत के लिए 324 रनों की दरकार है और उसने बिना विकेट गंवाए चार रन बना लिए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।