फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs ENG, The Ashes: Surprise change in England squad, Harry Brook given big responsibility, see squad

The Ashes: एशेज के लिए इंग्लैंड टीम में चौंकाने वाला बदलाव, हैरी ब्रूक को मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें स्क्वॉड

Wed, 24 Sep 2025 01:02 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 24 Sep 2025 01:02 PM IST
सार

स्टोक्स कंधे की चोट से उबर रहे हैं। इस चोट के कारण वह भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज के अंतिम टेस्ट से बाहर हो गए थे। वहीं, ओली पोप टीम में अपनी जगह बचाने में कामयाब रहे।

विज्ञापन
AUS vs ENG, The Ashes: Surprise change in England squad, Harry Brook given big responsibility, see squad
हैरी ब्रूक - फोटो : PTI

विस्तार

इंग्लैंड ने एशेज के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में एक चौंकाने वाला बदलाव देखने को मिला है। चयनकर्ताओं ने ओली पोप को हटाकर हैरी ब्रूक टीम का नया उपकप्तान बनाया है। भारत के खिलाफ सीरीज के दौरान पोप उपकप्तान रहे थे और उन्होंने सीरीज के आखिरी मैच में बेन स्टोक्स की गैरमौजूदगी में कप्तानी भी की थी। हालांकि, उस टेस्ट में इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद माइकल वॉन समेत कई इंग्लिश क्रिकेटरों ने ब्रूक को टेस्ट में उपकप्तानी सौंपने की मांग की थी। पोप के डिमोशन के पीछे उनका खराब फॉर्म भी मुख्य वजह रही।
विज्ञापन

स्टोक्स कंधे की चोट से उबर रहे
स्टोक्स भारत के खिलाफ सीरीज के दौरान चोटिल हुए थे। हालांकि, वही कप्तानी करेंगे और उनके एशेज सीरीज के शुरुआती टेस्ट के लिए फिट होने की पूरी संभावना है। स्टोक्स कंधे की चोट से उबर रहे हैं। इस चोट के कारण वह भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज के अंतिम टेस्ट से बाहर हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रूक भविष्य के कप्तान?
एशेज का पहला टेस्ट 21 नवंबर से पर्थ में होगा। इंग्लैंड के हाल ही में सफेद गेंद के प्रारूप में कप्तान नियुक्त किए गए ब्रूक को इंग्लैंड टेस्ट टीम का भविष्य का कप्तान भी माना जा रहा है। पोप हालांकि, स्क्वॉड में अपनी जगह बचाने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

वुड की स्क्वॉड में वापसी
तेज गेंदबाजों में मार्क वुड भी शामिल हैं जो बाएं घुटने की चोट से उबरने के बाद टीम में लौटे हैं। तेज गेंदबाज मैथ्यू पॉट्स को भी टीम में जगह मिली है जो पिछली बार दिसंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेले थे। शोएब बशीर भारत के खिलाफ सीरीज के दौरान लगी अंगुली की चोट से उबर चुके हैं और टीम में चुने गए एकमात्र विशेषज्ञ स्पिनर हैं।

विल जैक्स भी टीम में शामिल
वहीं, इंग्लैंड की सीमित ओवरों की टीम के लिए खेलने वाले बल्लेबाजी ऑलराउंडर विल जैक्स को भी टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। जैक्स अंगुली में फ्रेक्चर के कारण अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीमित ओवरों के दौरे से चूक जाएंगे जिसमें तीन टी20 और तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच शामिल हैं। इंग्लैंड ने हालांकि कहा है कि उनके एशेज के लिए समय पर फिट होने की उम्मीद है।

एशेज के लिए इंग्लैंड की टीम इस प्रकार है: बेन स्टोक्स (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक (उपकप्तान), ब्राइडन कार्स, जैक क्राउली, बेन डकेट, विल जैक्स, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टंग और मार्क वुड।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed