फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs ENG 1st ODI 2022 Jason Roy Clean Bowled On Inswinger Bowl of Mitchell Starc See Video

AUS vs ENG Video: मिशेल स्टार्क की गेंद देख हैरान रह गया बल्लेबाज, पलक झपकते ही हवा में उड़ गईं गिल्लियां

Thu, 17 Nov 2022 01:20 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 17 Nov 2022 01:20 PM IST
सार

टी20 विश्व कप में मिशेल स्टार्क कुछ खास नहीं कर पाए थे, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में वह पुराली लय में लौट चुके हैं। उन्होंने जेसन रॉय को शानदार अंदर आती गेंद पर क्लीन बोल्ड किया। उनकी इस गेंद पर बल्लेबाज को भी यकीन नहीं हुआ। 
 

विज्ञापन
AUS vs ENG 1st ODI 2022 Jason Roy Clean Bowled On Inswinger Bowl of Mitchell Starc See Video
मिशेल स्टार्क - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम करने के बाद इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ वनडे सीरीज खेल रही है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच एडिलेड में है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और चौथे ही ओवर में फिलिप साल्ट का विकेट लेकर इसे सही साबित किया। अगले ही ओवर में मिशेल स्टार्क ने जेसन रॉय को आउट किया और ऑस्ट्रेलिया को मैच में आगे कर दिया। 
विज्ञापन


इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 287 रन बनाए। एक समय पर यह टीम 31 रन पर तीन विकेट गंवा चुकी थी, लेकिन डेविड मलान ने एक छोर संभालकर बल्लेबाजी की और 128 गेंद में 134 रन बनाए। कप्तान बटलर के 29 और डेविड विली के नाबाद 34 रन की बदौलत इंग्लैंड की टीम 287 रन तक पहुंच गई। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान पैट कमिंस और एडम जैम्पा ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, मिशेल स्टार्क और मार्कस स्टोइनिस को एक-एक विकेट मिला, लेकिन मैच के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा स्टार्क की गेंदबाजी की हुई। मिशेल स्टार्क टी20 विश्व कप में लय में नहीं थे और ऑस्ट्रेलिया के खराब प्रदर्शन की बड़ी वजह स्टार्क का खराब फॉर्म था, लेकिन इस मैच में वह लय में लौट आए। 


स्टार्क ने मैच के पांचवें ओवर में जेसन रॉय को क्लीन बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया को दूसरी सफलता दिलाई। रॉय ने 11 गेंद में छह रन बनाए, लेकिन जिस तरीके से रॉय आउट हुए वह चर्चा का विषय बन गया। स्टार्क ने उन्हें शानदार गेंद की जो विकेट में गिरकर अंदर की तरफ आई और रॉय के पास इसका कोई जवाब नहीं था। दुनिया का कोई भी बल्लेबाज इस गेंद पर आउट हो सकता था। 

स्टार्क की गेंद देख खुद रॉय भी हैरान रह गए। इसके साथ स्टार्क ने फॉर्म में वापसी के संकेत दे दिए। हालांकि, स्टार्क मैच में दूसरा विकेट नहीं हासिल कर सके, लेकिन उन्होंने अपनी एक गेंद के लिए ही जमकर वाहवाही लूटी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed