{"_id":"edd02067b1cf86d55f09bdef8aecb61e","slug":"asia-cup-twenty20-international-cricket-match-in-dhaka-bangladesh-won-match-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशिया कप: बांग्लादेश ने यूएई को 51 रनों से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एशिया कप: बांग्लादेश ने यूएई को 51 रनों से हराया
मीरपुर
Updated Sat, 27 Feb 2016 02:44 AM IST
विज्ञापन
महमुदुल्लाह रियाद (36* और पांच रन देकर दो विकेट) के ऑलराउंड शो की मदद से बांग्लादेश ने शुक्रवार को यहां एशिया कप टी-20 मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 51 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान बांग्लादेश की टीम आठ विकेट पर 133 रन ही बना पाई।
विज्ञापन
महमुदुल्लाह ने 27 गेंदों की अपनी पारी में एक चौका और दो छक्के लगाए। मोहम्मद मिथुन ने 41 गेंदों पर 47 रनों की पारी खेली। उधर क्वालीफायर टीम संयुक्त अरब अमीरात की बल्लेबाजी एक बार फिर फ्लाप हो गई और 17.4 ओवरों में महज 82 रनों पर टीम ढेर हो गई।
विज्ञापन
महमुदुल्लाह के अलावा कप्तान मशरफे मुर्तजा (2/12), बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान (2/13), शाकिब अल हसन (2/20) और अल अमीन (1/8) ने विकेट बांटे। महमुदुल्लाह ने हरफनमौला प्रदर्शन के साथ गली में शैमेन अनवर का बेहतरीन कैच भी पकड़ा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई की शुरुआत ही खराब हुई जब मुहम्मद कलीम (0) ने मुर्तजा को रिटर्न कैच पकड़ा दिया।
विज्ञापन
रोहन मुस्तफा (18) ने तस्कीन पर छक्का जड़ा लेकिन मुस्ताफिजुर ने उन्हें शॉर्ट थर्ड मैन पर लपकवा दिया। आठवें ओवर में मोहम्मद शहजाद (12) और स्वप्निल पाटिल (00) के आउट होने से स्कोर पांच विकेट पर 34 रन हो गया। महमुदुल्ला और शाकिब ने उसके बाद निचले क्रम को समेटकर बांग्लादेश को टूर्नामेंट में पहली जीत दिला दी।