{"_id":"630e2b831c0aa84bdf17456c","slug":"asia-cup-hong-kong-players-who-can-make-things-tough-for-india-and-pakistan-at-asia-cup-2022","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Asia Cup 2022: हॉन्गकॉन्ग के ये खिलाड़ी एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के लिए बन सकते हैं परेशानी, जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Asia Cup 2022: हॉन्गकॉन्ग के ये खिलाड़ी एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के लिए बन सकते हैं परेशानी, जानें
Tue, 30 Aug 2022 08:53 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 30 Aug 2022 08:53 PM IST
सार
2022 एशिया कप क्वालिफायर में हॉन्गकॉन्ग का प्रदर्शन असाधारण रहा था। टीम एशिया कप के लिए क्वालिफाई करने वाली छठी टीम बनी। निजाकत खान की टीम पूरे एशिया कप क्वालिफायर में अजेय रही।
विज्ञापन
बाबर हयात, निजाकत खान, यासिम मुर्तजा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
एशिया कप 2022 में अब तक ए और बी दोनों ग्रुप के कुछ शुरुआती मुकाबले एक्शन से भरपूर रहे हैं। हॉन्गकॉन्ग ग्रुप ए की एकमात्र टीम है जो अभी तक मार्की इवेंट में शामिल नहीं हुई है। भारत के खिलाफ 31 अगस्त को अपने पहले ग्रुप स्टेज मैच में टीम अच्छा करना चाहेगी। हॉन्गकॉन्ग फिर दो सितंबर को अपने दूसरे ग्रुप मैच में पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ ग्रुप मैच विशेष रूप से पाकिस्तान के लिए महत्वपूर्ण है। जीतने पर पाक टीम सुपर-4 के लिए क्वालिफाई करेगी। हारने पर टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।
विज्ञापन
2022 एशिया कप क्वालिफायर में हॉन्गकॉन्ग का प्रदर्शन असाधारण रहा था। टीम एशिया कप के लिए क्वालिफाई करने वाली छठी टीम बनी। निजाकत खान की टीम पूरे एशिया कप क्वालिफायर में अजेय रही। कुछ असाधारण खिलाड़ियों ने हॉन्गकॉन्ग के लिए इसे संभव बनाया। यहां उन खिलाड़ियों पर एक नजर डालते हैं जिन्होंने अपने जबरदस्त प्रदर्शन से हॉन्गकॉन्ग को प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में एंट्री दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबर हयात
30 वर्षीय बाबर हयात ने हालफिलहाल में हॉन्गकॉन्ग के लिए जबरदस्त बल्लेबाजी की है। एशिया कप क्वालिफायर में बाबर हयात तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने तीन मैचों में 97 रन बनाए। हालांकि, एशिया कप टूर्नामेंट उनके लिए पूरी तरह से अलग मंच होगा। दाएं हाथ का यह बल्लेबाज दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों का सामना करेगा। इसलिए चीजें उनके लिए मुश्किल हो सकती हैं। बाबर हयात ने अब तक 32 टी-20 में 127.60 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।
निजाकत खान
कप्तान निजाकत खान खुद टीम हॉन्गकॉन्ग के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। एशिया कप क्वालिफायर में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था। निजाकत ने तीन मैचों में 89 रन बनाए थे। उन्होंने अब तक कुल 51 टी-20 मैचों में 978 रन बनाए हैं। भारत और पाकिस्तान के खिलाफ मैचों में उन पर प्रशंसकों की नजर होगी।
यासिम मुर्तजा
यासिम मुर्तजा हॉन्गकॉन्ग के बेहतरीन ऑलराउंडर में शुमार हैं। उन्होंने 2022 एशिया कप क्वालिफायर में अपने बल्लेबाजी कौशल का काफी शानदार प्रदर्शन किया था। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। यासिम ने सिर्फ तीन मैचों में 130 रन बनाकर टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के रूप में अपना नाम दर्ज कराया। यासिम ने क्वालिफायर में तीन विकेट भी झटके थे। इतने प्रभावशाली आंकड़ों के साथ, यासिम निश्चित रूप से एशिया कप 2022 में एक शानदार ऑलराउंडर के रूप में उभर सकते हैं।