{"_id":"68a6f435abbe89ad8c0bf7aa","slug":"asia-cup-2025-shreyas-iyers-father-santosh-urged-selectors-to-give-his-son-an-opportunity-in-the-t20i-format-2025-08-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shreyas Iyer: 'उसे भी दुख होता है', एशिया कप के लिए श्रेयस की अनदेखी पर फूटा पिता का गुस्सा; प्रबंधन को लताड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Shreyas Iyer: 'उसे भी दुख होता है', एशिया कप के लिए श्रेयस की अनदेखी पर फूटा पिता का गुस्सा; प्रबंधन को लताड़ा
Thu, 21 Aug 2025 03:56 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 21 Aug 2025 03:56 PM IST
सार
बेहतरीन फॉर्म के बावजूद श्रेयस अय्यर को टीम में जगह नहीं मिली है। आईपीएल 2025 में अय्यर ने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने 17 पारियों में 604 रन बनाए, उनका औसत 50.33 और स्ट्राइक रेट 175.07 रहा। इस दौरान उनके बल्ले से छह अर्धशतक निकले।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर
- फोटो : BCCI
विस्तार
स्टार भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को एक बार फिर भारतीय टीम प्रबंधन की अनदेखी का सामना करना पड़ा है। दाएं हाथ के बल्लेबाज को एशिया कप के लिए चुने गए 15 सदस्यीय भारतीय स्क्वॉड में शामिल नहीं किया है। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बावजूद उन्हें चयनकर्ताओं ने नजरअंदाज कर दिया। बता दें कि, एशिया कप का आगाज नौ सितंबर से होगा और खिताबी मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन
श्रेयस की अनदेखी से रूठे पिता संतोष
एशिया कप के लिए चुने गए भारतीय स्क्वॉड में श्रेयस अय्यर की अनदेखी पर उनके पिता संतोष अय्यर ने बात की है। उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, 'मुझे नहीं पता कि श्रेयस को भारतीय टी20 टीम में जगह बनाने के लिए और क्या करना होगा। वह साल दर साल आईपीएल में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, दिल्ली कैपिटल्स से लेकर कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स तक, और वह भी एक कप्तान के तौर पर। उन्होंने केकेआर को 2024 का आईपीएल खिताब भी दिलाया और इस साल पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया।'

आखिर क्यों हुई श्रेयस की अनदेखी?
बेहतरीन फॉर्म के बावजूद श्रेयस अय्यर को टीम में जगह नहीं मिली है। आईपीएल 2025 में अय्यर ने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने 17 पारियों में 604 रन बनाए, उनका औसत 50.33 और स्ट्राइक रेट 175.07 रहा। इस दौरान उनके बल्ले से छह अर्धशतक निकले। पारी को नियंत्रित करने की उनकी क्षमता भी शानदार रही, जिसका अंदाजा 79.1% कंट्रोल रेट से लगाया जा सकता है। इतने जबरदस्त आंकड़ों के बावजूद चयनकर्ताओं ने उन्हें एशिया कप के स्क्वॉड में जगह नहीं मिली है। 30 वर्षीय बल्लेबाज का टीम से बाहर होना उनके प्रशंसकों के लिए किसी झटके से कम नहीं है।

'भले ही कप्तान न बनाओ, टीम में तो शामिल करो'
श्रेयस अय्यर के पिता संतोष ने उनकी मनोस्थिति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, 'मैं यह नहीं कह रहा कि उन्हें भारतीय कप्तान बना दिया जाए लेकिन कम से कम उन्हें टीम में तो चुना ही जाए। अगर उन्हें टीम से बाहर भी कर दिया जाता है, तो वे कभी असहमति नहीं जताते। वे बस यही कहते हैं, 'मेरा नसीब है; अब आप कुछ नहीं कर सकते।' वे हमेशा शांत और संयमित रहते हैं। वे किसी को दोष नहीं देते, लेकिन अंदर ही अंदर वे स्वाभाविक रूप से निराश होंगे।'