फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup 2025 champions India refused to accept the winners trophy from ACC chairman Mohsin Naqvi

Asia Cup 2025: भारत ने विजेता ट्रॉफी नहीं उठाने का लिया फैसला, एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी को दिखाया आईना

Mon, 29 Sep 2025 01:49 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 29 Sep 2025 01:49 AM IST
सार

भारतीय टीम ने एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं लेने का फैसला किया था जिसके बाद पुरस्कार समारोह टीम को ट्रॉफी दिए बिना ही समाप्त हो गया।

विज्ञापन
Asia Cup 2025 champions India refused to accept the winners trophy from ACC chairman Mohsin Naqvi
एशिया कप 2025 - फोटो : PTI/ANI

विस्तार

भारतीय टीम ने एशिया कप जीतने के बाद विजेता ट्रॉफी नहीं उठाने का फैसला लिया है। दरअसल, टीम ने एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं लेने का फैसला किया था जिसके बाद पुरस्कार समारोह टीम को ट्रॉफी दिए बिना ही समाप्त हो गया। ऐसी खबरें थी कि टीम अमीरात क्रिकेट बोर्ड के उपाध्यक्ष के हाथों से ट्रॉफी लेगी, लेकिन टीम ने ट्रॉफी नहीं उठाने का फैसला किया। 
विज्ञापन

पुरस्कार समारोह में हुई देरी
नकवी पुरस्कार वितरण समारोह शुरू होने से पहले एक तरफ खड़े थे और भारतीय खिलाड़ी 15 गज के भीतर खड़े थे । उन्होंने अपनी जगहों से हटने से इनकार कर दिया और समारोह में विलंब होता जा रहा था। समझा जाता है कि भारतीय टीम प्रबंधन ने पूछा होगा कि विजेता की ट्रॉफी कौन देगा और एसीसी में आपस में बातचीत शुरू हो गई क्योंकि उन्हें पता है कि भारतीय टीम नकवी से ट्रॉफी लेना पसंद नहीं लेगी। नकवी के मंच पर आने के बाद दर्शकों से भारतीय प्रशंसकों ने भारत माता की जय के नारे लगाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दर्शकों ने लगाए 'इंडिया-इंडिया के नारे'
नकवी जैसे ही मंच पर आए, उन्हें बताया गया कि भारतीय टीम उनसे ट्रॉफी नहीं लेगी और वह जबरदस्ती करेंगे तो आधिकारिक विरोध दर्ज किया जाएगा। नकवी इंतजार करते रहे और अचानक आयोजकों में से कोई ट्रॉफी ड्रेसिंग रूम के भीतर ले गया। एक अन्य नाटकीय घटनाक्रम में पाकिस्तानी टीम मैच खत्म होने के एक घंटे बाद तक ड्रेसिंग रूम से बाहर नहीं आई। सिर्फ पीसीबी अध्यक्ष नकवी अकेले खड़े होकर शर्मिंदगी झेलते रहे। करीब 55 मिनट बाद जब पाकिस्तानी टीम बाहर आई तो दर्शकों ने 'इंडिया इंडिया' के नारे लगाए।
विज्ञापन

फाइनल से पहले ही अटकलें लगाई जा रही थी कि भारतीय खिलाड़ी जीतने पर नकवी से ट्रॉफी नहीं लेंगे। नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष और अपने देश के गृहमंत्री भी हैं और भारत विरोधी रवैये के लिए जाने जाते हैं। भारतीय टीम ने पाकिस्तान की ओर से किसी से भी हाथ नहीं मिलाने और मैदान से इतर कोई बातचीत नहीं करने की नीति अपनाई है। नकवी ने पिछले दिनों एक्स पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वीडियो डाला था जिसमें वह विमान क्रैश होने का इशारा करते हुए गोल का जश्न मना रहे थे। पाकिस्तान के विवादित तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने भी भारत के खिलाफ 21 सितंबर को सुपर 4 मैच के दौरान यही भड़काऊ इशारा किया था जिसकी वजह से उन पर जुर्माना लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed