फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup 2023: Pakistan's new strategy for Asia Cup, new psychologist appointed for the tournament

Asia Cup 2023: एशिया कप के लिए पाकिस्तान की नई रणनीति, टूर्नामेंट के लिए नया मनोवैज्ञानिक नियुक्त किया

Sun, 13 Aug 2023 11:25 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 13 Aug 2023 11:25 PM IST
सार

बाबरी ने पहले भी कुछ खिलाड़ियों के साथ काम किया है और उन्हें दबाव की स्थिति को संभालने के साथ खराब प्रदर्शन और व्यक्तिगत मुद्दों से निपटने के बारे में बताया है।

विज्ञापन
Asia Cup 2023: Pakistan's new strategy for Asia Cup, new psychologist appointed for the tournament
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने श्रीलंका में अफगानिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय शृंखला और एशिया कप के दौरान पुरुष टीम को सलाह देने के लिए खेल मनोवैज्ञानिक डॉ. मकबूल बाबरी को नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि बोर्ड खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा देना चाहता है ताकि वे क्रिकेट और मैचों पर पूरी तरह से अपना ध्यान केंद्रित कर सकें। बाबरी ने पहले भी कुछ खिलाड़ियों के साथ काम किया है और उन्हें दबाव की स्थिति को संभालने के साथ खराब प्रदर्शन और व्यक्तिगत मुद्दों से निपटने के बारे में बताया है।
विज्ञापन


एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) ने आगामी एशिया कप का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार टूर्नामेंट का आयोजन 'हाइब्रिड मॉडल' में होगा। एशिया कप के मैच पाकिस्तान और श्रीलंका में खेले जाएंगे। भारतीय टीम के पाकिस्तान दौरे से इनकार के बाद एसीसी ने पीसीबी के 'हाइब्रिड मॉडल' को स्वीकार कर लिया। टीम इंडिया अपने मैच श्रीलंका में खेलेगी। वह पाकिस्तान के खिलाफ दो सितंबर को उतरेगी।
विज्ञापन


मुल्तान में खेला जाएगा टूर्नामेंट का पहला मैच
टूर्नामेंट में छह टीमों को दो-दो ग्रुपों में बांटा गया है। ग्रुप-ए में भारत, मेजबान पाकिस्तान और नेपाल है। वहीं, ग्रुप-बी में बांग्लादेश, अफगानिस्तान और श्रीलंका है। उद्घाटन मुकाबला पाकिस्तान और नेपाल के बीच मुल्तान में 30 अगस्त को खेला जाएगा। वहीं, श्रीलंका की जमीन पर पहला मैच 31 अगस्त को बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच कैंडी में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत का शेड्यूल
भारतीय टीम अपना पहला मैच दो सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ कैंडी में खेलेगी। इसके बाद उसी मैदान पर चार सितंबर को उसका मुकाबला नेपाल से होगा।

दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर-फोर चरण में जाएंगी
प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर फोर चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी और इस चरण में शीर्ष दो टीमें फाइनल में पहुंचेंगी। एशिया कप इस बार 50 ओवर के प्रारूप में खेला जाएगा। विश्व कप से पहले टीमों को अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने का यह सुनहरा मौका होगा।

टूर्नामेंट का शेड्यूल
तारीख मैच जगह
30 अगस्त पाकिस्तान बनाम नेपाल मुल्तान
31 अगस्त बांग्लादेश बनाम श्रीलंका कैंडी
2 सितंबर पाकिस्तान बनाम भारत कैंडी
3 सितंबर बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान लाहौर
4 सितंबर भारत बनाम नेपाल कैंडी
5 सितंबर अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका लाहौर
  सुपर-4 राउंड  
6 सितंबर A1 बनाम B2 लाहौर
9 सितंबर B1 बनाम B2 कोलंबो
10 सितंबर A1 बनाम A2 कोलंबो
12 सितंबर A2 बनाम B1 कोलंबो
14 सितंबर A1 बनाम B1 कोलंबो
15 सितंबर A2 बनाम B2 कोलंबो
  फाइनल  
17 सितंबर सुपर4- 1 बनाम 2 कोलंबो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed