फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup 2023: Colombo's Asia Cup matches likely to be shifted to Hambantota, says Report

Asia Cup 2023: एशिया कप के मैचों के वेन्यू में हो सकता है बदलाव, कोलंबो से हंबनटोटा शिफ्ट हो सकते हैं मुकाबले

Tue, 05 Sep 2023 12:07 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकल Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 05 Sep 2023 12:07 PM IST
सार

कैंडी के पल्लेकल स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान मुकाबला शनिवार को भारी बारिश के कारण एक पारी के बाद रद्द कर दिया गया था, जबकि सोमवार को नेपाल के खिलाफ भारत का मैच भी बारिश के कारण प्रभावित रहा था।

विज्ञापन
Asia Cup 2023: Colombo's Asia Cup matches likely to be shifted to Hambantota, says Report
बारिश की वजह से एशिया कप के कई मैच बाधित रहे हैं - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के सूत्रों ने मंगलवार को कहा कि सुपर फोर गेम्स और एशिया कप के फाइनल को कोलंबो से  हंबनटोटा शिफ्ट किए जाने की संभावना है। ऐसी संभावना है कि एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) मंगलवार को इसकी घोषणा कर सकती है। यह फैसला कोलंबो के साथ-साथ कैंडी (पल्लेकल) में भारी बारिश को देखते हुए लिया जा सकता है। भारत के दोनों मैच बारिश से प्रभावित रहे हैं। कैंडी के पल्लेकल स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान मुकाबला शनिवार को भारी बारिश के कारण एक पारी के बाद रद्द कर दिया गया था, जबकि सोमवार को नेपाल के खिलाफ भारत का मैच भी बारिश के कारण प्रभावित रहा था।
विज्ञापन

हंबनटोटा शिफ्ट हो सकते हैं मैच

सूत्रों के मुताबिक, बारिश की वजह से मैच प्रभावित होने से टूर्नामेंट ऑर्गेनाइजर्स और ब्रॉडकास्टर्स को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। ऐसे में सभी को हंबनटोटा में सुविधाओं को शिफ्ट करने का निर्देश दिया गया है। हंबनटोटा में फिलहाल बारिश की संभावनाएं न के बराबर हैं। इसलिए सभी पांच सुपर फोर मैच और फाइनल, जो कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में होने थे, अब हंबनटोटा में होने की संभावना है। हालांकि, इस पर एशियाई क्रिकेट काउंसिल की ओर से आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। जय शाह एसीसी के अध्यक्ष हैं।

Mahinda Rajapaksa International Cricket Stadium | CHEC Construction (M) Sdn  Bhdहंबनटोटा क्रेकिट स्टेडियम
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान मैच के लिए होगा रिजर्व डे?

हंबनटोटा का राजपक्षे स्टेडियम एशिया कप के मूल कार्यक्रम में शामिल नहीं था। वहां आखिरी वनडे अगस्त में हुआ था जब अफगानिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज के दूसरे गेम में पाकिस्तान की मेजबानी की थी। भारत-पाकिस्तान ग्रुप मैच रद्द होने के बाद अब रविवार को दोनों टीमों के बीच होने वाले सुपर फोर मैच के लिए रिजर्व डे रखने का भी प्रस्ताव है।
विज्ञापन

बिन्नी और राजीव पाकिस्तान पहुंचे थे

इससे पहले बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला सोमवार को दो दिन के दौरे पर लाहौर पहुंचे थे। वहां उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष जका अशरफ से मुलाकात की थी। इस टूर्नामेंट का होस्ट पीसीबी ही है। टूर्नामेंट हाईब्रिड मॉडल पर खेला जा रहा है। इसमें पाकिस्तान को चार मैचों की मेजबानी मिली थी, जबकि श्रीलंका में फाइनल समेत नौ मैच होने हैं। जका अशरफ से जब सुपर फोर समेत फाइनल के मैच पाकिस्तान में शिफ्ट करने की बात पूछी गई थी तो उन्होंने कहा था कि इस पर विचार किया जा रहा है। 

Asia Cup 2023: Colombo's Asia Cup matches likely to be shifted to Hambantota, says Report
रोजर बिन्नी, जका अशरफ और राजीव शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने सोमवार को नेपाल को हराया था
टीम इंडिया ने सोमवार को बारिश से बाधित मैच में नेपाल को 10 विकेट से हराकर सुपर फोर में जगह बनाई थी। नेपाल ने पहले बैटिंग करते हुए 48.2 ओवर में 230 रन बनाए थे। आसिफ शेख ने 58 रन और सोमपाल कामी ने 48 रन की पारी खेली थी। मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को तीन-तीन विकेट मिले थे। इसके बाद भारतीय पारी के 2.1 ओवर में बारिश ने मैच में खलल डाला था। मैच रात 10 बजकर 15 मिनट पर शुरू हुआ। डकवर्थ लुईस नियम के तहत टीम इंडिया को 23 ओवर में 145 रन का लक्ष्य मिला। इसे भारतीय टीम 20.1 ओवर में बिना विकेट गंवाए हासिल कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा 59 गेंदों में 74 रन और शुभमन गिल 62 गेंदों में 67 रन बनाकर नाबाद रहे थे। 

भारत-पाकिस्तान मुकाबला 10 सितंबर को
पाकिस्तान ग्रुप-ए से शीर्ष पर रहते हुए सुपर फोर में पहुंचा। वहीं, टीम इंडिया इस ग्रुप में दूसरे स्थान पर रही। नेपाल की टीम एशिया कप से बाहर होने वाली पहली टीम बनी। वहीं, ग्रुप-बी में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान तीनों के रास्ते खुले हुए हैं। आज श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान मैच से ग्रुप-बी के दो टीमों का फैसला हो जाएगा। टीम इंडिया अब 10 सितंबर को सुपर फोर राउंड मेंपाकिस्तान से खेलेगी। इसके बाद उसे 12 सितंबर और 15 सितंबर को दो और मैच खेलने हैं। सुपर फोर में चारों टीमें एकदूसरे से भिड़ेंगी। शीर्ष दो पर रहने वाली टीमें फाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। 17 सितंबर को एशिया कप 2023 का फाइनल खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed