फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup 2023 all teams final Scenario India vs Sri Lanka Pakistan Bangladesh super 4 equations points table

Asia Cup: श्रीलंका के खिलाफ भारत की जीत की दुआ कर रहा पाकिस्तान! फाइनल के लिए ये हैं टीमों के समीकरण

Tue, 12 Sep 2023 04:14 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 12 Sep 2023 04:14 PM IST
सार

Asia Cup 2023 Final Scenario: सुपर-4 की अंक तालिका में पहले स्थान पर भारत है। उसके एक मैच में दो अंक हैं। भारत का नेट रनरेट +4.560 है। दूसरे पायदान पर श्रीलंका की टीम है। उसके भी एक मैच में दो अंक हैं, लेकिन वह नेट रनरेट में भारत से पीछे है।

विज्ञापन
Asia Cup 2023 all teams final Scenario India vs Sri Lanka Pakistan Bangladesh super 4 equations points table
रोहित शर्मा, बाबर आजम, दासुन शनाका, शाकिब अल हसन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप के सुपर-4 में भारत और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने हैं। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत और श्रीलंका के पास फाइनल में पहुंचने की संभावनाओं को मजबूत करने का मौका है। वहीं, पाकिस्तान की नजर भी इस मुकाबले पर होगी। वह इस मैच में टीम इंडिया की जीत चाहेगी। दूसरी ओर, बांग्लादेश की टीम फाइनल की दौड़ से करीब-करीब बाहर है। हम आपको यहां बता रहे हैं कि इस मैच के नतीजे का असर किस टीम पर कितना पड़ेगा...
विज्ञापन


सुपर-4 में अंक तालिका की स्थिति
सुपर-4 की अंक तालिका में पहले स्थान पर भारत है। उसके एक मैच में दो अंक हैं। भारत का नेट रनरेट +4.560 है। दूसरे पायदान पर श्रीलंका की टीम है। उसके भी एक मैच में दो अंक हैं, लेकिन वह नेट रनरेट में भारत से पीछे है। श्रीलंका का नेट रनरेट +0.420 है। तीसरे स्थान पर पाकिस्तान है। उसने दो मैच खेल लिए हैं। पाकिस्तान को एक जीत और एक हार मिली है। इससे उसके दो अंक हैं। पाकिस्तान नेट रनरेट (-1.892) काफी खराब है। अंक तालिका में सबसे नीचे बांग्लादेश की टीम है। उसके दो मैच में शून्य अंक हैं। वह दोनों मुकाबलों में हार चुका है। उसका नेट रनरेट भी काफी खराब है। बांग्लादेश का नेट रनरेट -0.749 है।
विज्ञापन

फाइनल के समीकरण पर इस मैच का कितना असर होगा?

Asia Cup 2023 all teams final Scenario India vs Sri Lanka Pakistan Bangladesh super 4 equations points table
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
समीकरण-1: भारत अगर श्रीलंका को हराता है तो क्या होगा?
रोहित शर्मा की पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद मजबूत स्थिति में है। उसने अगर श्रीलंका को हरा दिया तो फाइनल में स्थान पक्का हो जाएगा। ऐसे में बांग्लादेश की टीम बाहर हो जाएगी। इसके बाद पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाला मैच एक तरह से सेमीफाइनल हो जाएगा। जो टीम जीत हासिल करेगी वह भारत से फाइनल में खेलेगी। अगर गुरुवार को बारिश के कारण मैच रद्द हो जाता है तो श्रीलंका-पाकिस्तान में से बेहतर नेट रनरेट वाली टीम भारत के खिलाफ खिताबी मुकाबले में उतरेगी। ऐसे में श्रीलंका का पलड़ा भारी रहेगा।

Asia Cup 2023 all teams final Scenario India vs Sri Lanka Pakistan Bangladesh super 4 equations points table
रोहित शर्मा और शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया
समीकरण-2: श्रीलंका अगर भारत को हराता है तो क्या होगा?
अगर श्रीलंका की टीम भारत को हरा भी देती है तो उसका फाइनल में स्थान पक्का नहीं होगा। उसके चार अंक ही हो पाएंगे। वह नेट रनरेट में काफी पीछे है। ऐसे में उसे पाकिस्तान के खिलाफ अपने अगले मुकाबले में जीत हासिल करनी होगी। जहां तक भारत की बात है तो हार के बाद वह अगले मैच में बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जा सकता है। उसका नेट रनरेट पाकिस्तान पर 228 रन की जीत से काफी अच्छा है। पाकिस्तान की बात करें तो भारत की हार के बाद उसके ऊपर दबाव काफी बढ़ जाएगा। उसे श्रीलंका के खिलाफ बहुत बड़ी जीत की आवश्यकता होगी। साथ ही यह दुआ करनी होगी भारत और बांग्लादेश का मैच रद्द हो जाएगा या टीम इंडिया हार जाए।

अगर श्रीलंका भारत को हरा देता है तो इससे बांग्लादेश को एक मौका मिल जाएगा। फाइनल में पहुंचने के लिए बांग्लादेश को भारत के खिलाफ बड़ी जीत की जरूरत होगी और पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ हारना होगा। यदि श्रीलंका भारत को लगभग 150 रनों से हरा देता है, तो बांग्लादेश को नेट रनरेट में बढ़त हासिल करने के लिए भारत को लगभग 125 रनों से हराना होगा।
विज्ञापन

Asia Cup 2023 all teams final Scenario India vs Sri Lanka Pakistan Bangladesh super 4 equations points table
आर प्रेमदासा स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया
समीकरण-3: अगर भारत और श्रीलंका का मैच रद्द होता है तो क्या होगा?
अगर भारत और श्रीलंका का मैच रद्द होता है तो बांग्लादेश की टीम फाइनल की दौड़ से बाहर हो जाएगी। मैच रद्द होने से पाकिस्तान की स्थिति काफी अच्छी हो जाएगी। वह श्रीलंका को हराकर फाइनल में पहुंच सकती है। वहीं, हारने पर बाहर हो जाएगी। वहीं, भारतीय टीम अगले मैच में बांग्लादेश से हारने के बावजूद तीन अंकों के साथ फाइनल में जा सकती है। भारत अगले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 200 रन की हार तक बर्दाश्त कर सकता है, क्योंकि पाकिस्तान पर बड़ी जीत से उसका नेट रनरेट काफी अच्छा है।

अगर भारत-श्रीलंका और पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच दोनों मैच रद्द हो जाते हैं तो फाइनल में टीम इंडिया का सामना श्रीलंकाई टीम से हो सकता है। यही नहीं, अगर इनदोनों मुकाबलों के रद्द होने के बाद अगर भारत-बांग्लादेश मैच भी रद्द हो जाता है तो फाइनल में भारत और श्रीलंका की टीम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed