फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup 2022 Virat Kohli wore high altitude mask Before Pakistan match know what are its benefits

IND vs PAK Asia Cup: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले विराट कोहली ने पहना एल्टीट्यूड मास्क, जानें इसके फायदे

Sat, 03 Sep 2022 10:18 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: रोहित राज Updated Sat, 03 Sep 2022 10:18 PM IST
सार

कोहली टीम इंडिया के सबसे फिट खिलाड़ियों में एक हैं। वह अपनी ट्रेनिंग पर विशेष ध्यान देते हैं। विराट का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह हाई एल्टीट्यूड मास्क पहनकर दौड़ लगाते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Asia Cup 2022 Virat Kohli wore high altitude mask Before Pakistan match know what are its benefits
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और पाकिस्तान की टीम एशिया कप में दूसरी बार रविवार (चार सितंबर) को आमने-सामने होगी। टीम इंडिया ने पिछले रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ पांच विकेट से जीत दर्ज की थी। पूर्व कप्तान विराट कोहली ने उस मुकाबले में 35 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। उन्होंने अगले मैच के लिए विशेष तैयारी की है। विराट प्रैक्टिस के दौरान एल्टीट्यूड मास्क पहनकर दौड़ते दिखे।
विज्ञापन


कोहली टीम इंडिया के सबसे फिट खिलाड़ियों में एक हैं। वह अपनी ट्रेनिंग पर विशेष ध्यान देते हैं। विराट का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह हाई एल्टीट्यूड मास्क पहनकर दौड़ लगाते दिख रहे हैं। विशेषज्ञों की मानें तो इस मास्क को पहनकर दौड़ने से फेफड़े मजबूत होते हैं और कम हवा में भी फेफड़े बेहतर काम करते हैं। इससे सांस लेने में परेशानी नहीं होती है।
विज्ञापन


विराट 10 मिनट तक इस मास्क को पहनकर दौड़े। इसका इस्तेमाल शीर्ष स्तर के एथलीट करते हैं। यूएई की गर्मियों में यह मास्क खिलाड़ियों के काम आएगी। विराट ने दौड़ने के समय अपने समय का ख्याल खुद ही रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


फॉर्म में लौट चुके हैं कोहली
कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ फॉर्म में वापसी के संकेत दे दिए थे। उन्होंने तब 34 गेंद पर 35 रन की पारी खेली थी। इसके बाद कोहली ने हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ अर्धशतक लगाकर यह बता दिया है कि वह फॉर्म में आ गए हैं। विराट ने 44 गेंद पर 59 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने एक चौका और तीन छक्के लगाए। इस दौरान कोहली का स्ट्राइक रेट 134.09 का रहा।

कोहली ने टीम के लिए एक छोर संभाले रखा और विकेट नहीं गिरने दिया। उन्होंने छह महीने बाद अर्धशतक लगाया। विराट ने पिछला अर्धशतक कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाया था। तब 52 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed