{"_id":"5c36c36ebdec225709211506","slug":"ashton-turner-included-as-cover-up-for-mitchell-marsh","type":"story","status":"publish","title_hn":"INDvAUS: ऑस्ट्रेलिया का स्टार ऑलराउंडर हॉस्पिटल में भर्ती, टर्नर को किया शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvAUS: ऑस्ट्रेलिया का स्टार ऑलराउंडर हॉस्पिटल में भर्ती, टर्नर को किया शामिल
Thu, 10 Jan 2019 09:30 AM IST
अभिषेक निगम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Thu, 10 Jan 2019 09:30 AM IST
विज्ञापन
एश्टन टर्नर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया ने ऑलराउंडर मिचेल मार्श के विकल्प के रूप में एश्टन टर्नर को अपनी टीम में शामिल किया है। स्टार ऑलराउंडर मिचेल मार्श गैस की समस्या के कारण पिछले दो दिन से हॉस्पिटल में हैं और इसी वजह से वह पहले वन-डे से बाहर हो गए हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला वन-डे 12 जनवरी यानी शनिवार को सिडनी में खेला जाएगा।
विज्ञापन
टर्नर मध्यक्रम के बल्लेबाज हैं और जरूरत पड़ने पर वह ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। उन्हें तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों का अनुभव हासिल है। टर्नर ने तीनों टी20 मैच श्रीलंका के खिलाफ फरवरी 2017 में खेले थे। उस समय ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख खिलाड़ी भारत दौरे पर पहला टेस्ट खेलने की तैयारी कर रहे थे। कंगारू टीम को श्रीलंका के हाथों 2-1 की शिकस्त झेलनी पड़ी, जिसके बाद टर्नर का चयन नहीं हो सका।
विज्ञापन
बिग बैश लीग में पर्थ स्कॉर्चर्स का नेतृत्व करने वाले टर्नर ने इस सीजन में काफी रन बनाए हैं। उन्होंने बीबीएल की अपनी पिछली तीन पारियों में क्रमश: 60*, 47 और 43* रन की पारी खेली।
विज्ञापन
बहरहाल, ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर ने मार्श की समस्या और टर्नर के टीम में शामिल होने पर कहा, हम देखेंगे कि वह कैसे जल्दी ठीक हो सकते हैं। यह तय है कि वह पहला मैच नहीं खेल रहे हैं। हम इंतजार करेंगे कि वह कैसे और कितनी जल्दी ठीक हो सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया की नई टीम इस प्रकार है:
आरोन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकोंब, ग्लेन मैक्सवेल, एश्टन टर्नर, मार्कस स्टोइनिस, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी, झाए रिचर्डसन, बिली स्टानलेक, जेसन बेहरनडोर्फ, पीटर सिडल, नाथन लियोन और एडम जंपा।