{"_id":"61d9537400716e06b550ed83","slug":"ashes-usman-khwaja-scores-century-in-both-innings-of-sydney-test-australia-close-to-fourt-victory","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ashes: उस्मान ख्वाजा ने सिडनी टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाया, लगातार चौथा मैच जीत सकता है ऑस्ट्रेलिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ashes: उस्मान ख्वाजा ने सिडनी टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाया, लगातार चौथा मैच जीत सकता है ऑस्ट्रेलिया
Sat, 08 Jan 2022 02:33 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 08 Jan 2022 02:33 PM IST
सार
सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की टीम लगातार चौथी जीत के करीब है। मैच के आखिरी दिन ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 10 विकेट की जरूरत है, जबकि इंग्लैंड को जीत के लिए 358 रन की जरूत है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के विकेट का जश्न मनाते इंग्लैंड के खिलाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
एशेज सीरीज के चौथे मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम जीत के करीब पहुंच चुकी है। हालांकि इंग्लैंड के बल्लेबाज कंगारू टीम को सीरीज का लगातार चौथा मैच जीतने से रोकना चाहेंगे। मैच के आखिरी दिन इंग्लैंड को जीतने के लिए 358 रन की जरूरत है, जबकि ऑस्ट्रेलिया को आखिरी दिन 10 विकेट लेने होंगे। ऐसे में यह मैच ड्रॉ भी हो सकता है। चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने इंग्लैंड को जल्दी आउट किया और पहली पारी में अपनी टीम को 122 रन की बढ़त दिलाई। इसके बाद उस्मान ख्वाजा के लगातार दूसरे शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में छह विकेट पर 265 रन बनाए।
इसके जवाब में इंग्लैंड ने इंग्लैंड ने बिना कोई विकेट गंवाए 30 रन बना लिए हैं और उसे जीत के लिए 358 रन की जरूरत है। वहीं ऑस्ट्रेलिया को जीतने के लिए आखिरी दिन सभी 10 विकेट लेने होंगे। हालांकि सिडनी में पांचवें दिन की पिच में असामान्य उछाल होगा। चौथे दिन भी जो रूट की एक गेंद उस्मान ख्वाजा के सिर के ऊपर से गई थी। ऐसे में इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए नाथन लियोन बड़ा खतरा बन सकते हैं। फिलहाल इंग्लैंड के जैक क्राउली 22 और हसीब हमीद आठ रन बनाकर खेल रहे हैं।
विज्ञापन
पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया का बड़ा स्कोर
इस मैच की पहली पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बड़ा स्कोर खड़ा किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 416 रन बनाए। दो साल बाद टीम में वापसी करने वाली उस्मान ख्वाजा ने सबसे ज्यादा 137 और स्टीव स्मिथ ने 67 रन का योगदान दिया। इसके अलावा बाकी सभी बल्लेबाजों के छुटपुट योगदान की बदौलत कंगारू टीम ने आठ विकेट के नुकसान पर 416 रन बनाकर पहली पारी घोषित की। इंग्लैंड के लिए स्टुअर्ट ब्रॉड ने पांच विकेट लिए। वहीं जेम्स एंडरसन, मार्क वुड और जो रीट को एक-एक विकेट मिला।
इंग्लैंड का पलटवार
ऑस्ट्रेलिया के 416 रनों के जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और 22 रन पर उसका पहला विकेट गिर गया। इसके बाद रूट और मलान जैसे बल्लेबाज भी कुछ खास नहीं कर पाए। एक समय इंग्लैंड की टीम 36 रन पर अपने चार विकेट गंवा चुकी थी और संघर्ष कर रही थी, लेकिन बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्ट्रो ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 150 के पार ले गए। इसके बाद स्टोक्स लियोन का शिकार बने। हालांकि बेयरस्ट्रो इसके बाद भी नहीं रुके और मार्क वुड के साथ 72 रन की साझेदारी की। रूट और स्टोक्स की बदौलत इंग्लैंड ने पहली पारी में 294 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्कॉट बोलैंड ने चार, नाथन लियोन और कमिंस ने दो-दो, जबकि स्टार्क और ग्रीन ने एक-एक विकेट लिया।
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी 265 पर घोषित की
मैच के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी छह विकेट के नुकसान पर 265 रन बनाकर घोषित की। उस्मान ख्वाजा ने लगातार दूसरी पारी में शतक लगाया। वहीं कैमरून ग्रीन ने 74 रन की पारी खेली। इंग्लैंड के लिए जैक लीच ने चार और मार्क वुड ने दो विकेट लिए। मैच जीतने के लिए इंग्लैंड के सामने 388 रन का लक्ष्य है, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने बिना कोई विकेट गंवाए 30 रन बना लिए हैं। पांचवें दिन की मुश्किल पिच पर इंग्लैंड जीत के लिए खेलता है या मैच बचाने की कोशिश करता है। यह देखने वाली बता होगी। यह मैच जीतने के लिए इंग्लैंड को 90 ओवरों में 358 रन बनाने हैं। जीत के लिए इंग्लैंड को हर ओवर में चार रन बनाने होंगे।
एशेज सीरीज पहले ही जीच चुका है ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले ही एशेज सीरीज अपने नाम कर चुकी है। पांच मैचों की सीरीज के तीन मैच ऑस्ट्रेलिया जीत चुका है, जबकि चौथा मैच अभी खेला जा रहा है। सीरीज का पांचवां मैच होबार्ट के मैदान में खेला जाएगा। इस सीरीज के शुरुआती तीन मैचों में इंग्लैंड का प्रदर्शन बहुत ही खराब था, लेकिन चौथे मैच में बेयरस्ट्रो और स्टोक्स की अच्छी बल्लेबाजी की बदौलत इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को थोड़ी टक्कर दी है।

Joe Root ended the session with a bouncer 😁 #Ashes pic.twitter.com/Bz6f4zgzl1
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) January 8, 2022