फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ashes Series 2021 AUS vs ENG David Warner will play in the Adelaide Day Night Test confirms

Ashes Series 2021: एडिलेड डे/नाइट टेस्ट में खेलेंगे डेविड वार्नर, कप्तान पैट कमिंस ने की पुष्टि

Sat, 11 Dec 2021 12:13 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 11 Dec 2021 12:13 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर एडिलेड टेस्ट में खेलेेंगे। इसकी पुष्टि खुद कप्तान पैट कमिंस ने की है। वार्नर ने पहले मैच में 94 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान जब  वह बैटिंग कर रहे थे तो बेन स्टोक्स और मार्क वुड की कुछ गेंदें उनके सीने पर लगी थीं। 

विज्ञापन
Ashes Series 2021 AUS vs ENG David Warner will play in the Adelaide Day Night Test confirms
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ने टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को लेकर बयान दिया है। 16 दिसंबर से इंग्लैंड के खिलाफ  शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में वार्नर के खेलने पर संशय था। ब्रिस्बेन टेस्ट में जीत के बाद उन्होंने साफ कर दिया की वार्नर एडिलेड में खेले जाने वाले डे/नाइट टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। कंगारू टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर मैच के तीसरे दिन मैदान पर फील्डिंग करने नहीं आए थे। टेस्ट मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड के बेन स्टोक्स और मार्क वुड की कुछ गेंदें उनके सीने पर लगी थीं जिसके चलते उन्हें हल्की चोट आई थी। हालांकि एक्सरे में कोई फ्रैक्चर नजर नहीं आया।   

विज्ञापन


वार्नर ने खेली 94 रनों की पारी

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में डेविड वार्नर ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 94 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने अपनी इनिंग्स में 11 चौके और दो आसमानी छक्के लगाए थे। उनकी इस धमाकेदार बल्लेबाजी के चलते ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 425 रन बनाने में सफल रहा। उनके अलावा कंगारू बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने 152 रनों की पारी खेली थी। बीते कुछ समय से खराब फॉर्म में गुजर रहे वार्नर ने टी-20 विश्व कप में अपनी फॉर्म हासिल की तब से वह शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


ब्रिस्बेन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया नौ विकेट से जीता

ब्रिस्बेन में खेले गए एशेज सीरीज के पहले मुकाबले में कंगारू टीम ने इंग्लैंड को नौ विकेट से हराया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया पांट टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गया है। कंगारुओं ने अपनी पहली पारी में 425 रन बनाए थे। वहीं इंग्लैंड अपनी पहली इनिंग्स में 147 और दूसरी पारी में 297 रन बना पाया। ऑस्ट्रेलिया को मैच जीतने के लिए 20 रनों का टारगेट मिला। जो उसने एक विकेट खोकर पूरा कर लिया। यह मैच नाथन लियोन के लिए यादगार रहा। उन्होंने इस मुकाबले के जरिए अपने टेस्ट करियर में 400 विकेट पूरे किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed