{"_id":"61baa8bebeb81168010c22ee","slug":"ashes-2nd-test-australia-test-captain-pat-cummins-ruled-out-after-close-contact-with-covid-19-case-steve-smith-to-lead-during-adelaide-day-night-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ashes 2nd Test: पैट कमिंस कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने के बाद एडिलेट टेस्ट से बाहर, स्मिथ करेंगे कप्तानी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ashes 2nd Test: पैट कमिंस कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने के बाद एडिलेट टेस्ट से बाहर, स्मिथ करेंगे कप्तानी
Thu, 16 Dec 2021 08:17 AM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Thu, 16 Dec 2021 08:17 AM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने के बाद एडिलेड टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। एशेज सीरीज का यह मुकाबला आज से खेला जाएगा।
विज्ञापन
पैट कमिंस
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद एडिलेड टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का दूसरा मुकाबला आज से एडिलेड में खेला जाएगा। कमिंस की गैरमौजूदगी में स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करेंगे।
विज्ञापन
साउथ ऑस्ट्रेलिया हेल्थ ने दी जानकारी
साउथ ऑस्ट्रेलिया हेल्थ ने पुष्टि कि पैट कमिंस कोविड-19 संक्रमित के संपर्क में थे। अब उन्हें सात दिनों के लिए पृथक रहने का आवश्यकता होगा। वह बुधवार को एडिलेड के एक होटल में डिनर के दौरान कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए थे। दक्षिण ऑस्ट्रेलिया ने बयान के हवाले से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा, वर्तमान में दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के निर्देशों के तहत, किसी दूसरे राज्य से आने वाले व्यक्ति का पीसीआर परीक्षण होना चाहिए, जब तक यह टेस्ट न हो जाए तब तक उन्हें अलग रखना चाहिए।
विज्ञापन
पैट कमिंस ने तुरंत छोड़ा रेस्टोरेंट
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुताबिक कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद पैट कमिंस ने तुरंत रेस्टोरेंट छोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने बोर्ड के अधिकारियों को जानकारी दी, कमिंस अब सात दिनों तक पृथकवास में रहेंगे, उनकी जगह माइकल नेसर को टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला है।
विज्ञापन
निगेटिव आई कमिंस की रिपोर्ट
कमिंस को जैसे ही पता चला कि वह कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हैं इसके उन्होंने तुरंत पीसीआर टेस्ट कराया। राहत की बात यह रही कि पैट कमिंस की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। इस मामले पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का कहना है कि कमिंस ने बायो-बबल के नियमों का उल्लंघन नहीं किया है, वह मेलबर्न में खेले जाने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट में वापसी करेंगे। कमिंस से पहले चोट की वजह से स्टार गेंदबाज जोश हेजलवुड भी दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए थे। इन दो प्रमुख गेंदबाजों के डे/नाइट टेस्ट में न खेलने से कंगारू टीम को बैकफुट पर आ गई है।