फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Arpit vasavada ton helps Saurashtra a good score to defend against Gujarat in ranji trophy semis

रणजी ट्रॉफी: अर्पित का शतक, दूसरे सेमीफाइनल में सौराष्ट्र ने गुजरात को दिया 327 रन का लक्ष्य

Wed, 04 Mar 2020 07:42 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 04 Mar 2020 07:42 AM IST
विज्ञापन
Arpit vasavada ton helps Saurashtra a good score to defend against Gujarat in ranji trophy semis
अर्पित बासवदा - फोटो : सोशल मीडिया

मध्यक्रम के बल्लेबाज अर्पित बासवदा (139) की विषम परिस्थितियों में खेली गई शतकीय पारी से सौराष्ट्र ने गुजरात को जीत के लिए 327 रन का मुश्किल लक्ष्य दिया है। जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक गुजरात ने सात रन पर एक विकेट गंवा दिया था। वह लक्ष्य से अभी 320 रन दूर है।

विज्ञापन


सुबह सौराष्ट्र ने पांच विकेट पर 66 रन से आगे खेलना शुरू किया। अर्पित ने चैतन्य सकारिया (45) के साथ छठे विकेट के लिए 90 और चिराग जानी (51) के साथ सातवें विकेट के लिए 109 रन की साझेदारी की। उन्होंने अपनी पारी में 230 गेंदों का सामना कर 16 चौके और एक छक्का लगाया। धर्मेंद्र सिंह जडेजा ने 21 रन का योगदान दिया। अर्पित आखिरी बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। उन्होंने तब क्रीज पर पैर रखा था जब जब सौराष्ट्र का स्कोर पांच विकेट पर 15 रन था। गुजरात की ओर से चिंतन गजा ने सात विकेट चटकाए।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed