फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Anurag Thakur say Home Ministry will decide if Indian cricket team will travel to Pakistan for Asia Cup

IND vs PAK: भारत के पाकिस्तान दौरे का फैसला गृह मंत्रालय करेगा, अनुराग ठाकुर बोले- खिलाड़ियों की सुरक्षा जरूरी

Thu, 20 Oct 2022 01:35 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 20 Oct 2022 01:35 PM IST
सार

अगले साल पाकिस्तान में एशिया कप का आयोजन होना है, लेकिन बीसीसीआई के सचिव और एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के अध्यक्ष जय शाह ने कहा था कि टीम इंडिया पाकिस्तान नहीं जाएगी। उन्होंने यह भी कहा था कि टूर्नामेंट न्यूट्रल वेन्यू पर होगा।

विज्ञापन
Anurag Thakur say Home Ministry will decide if Indian cricket team will travel to Pakistan for Asia Cup
अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय टीम के अगले साल पाकिस्तान जाने को लेकर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि इसका फैसला गृह मंत्रालय करेगा। उन्होंने गुरुवार (20 अक्तूबर) को कहा कि हमारे लिए खिलाड़ियों की सुरक्षा ज्यादा महत्वपूर्ण है। अगले साल पाकिस्तान में एशिया कप का आयोजन होना है, लेकिन बीसीसीआई के सचिव और एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के अध्यक्ष जय शाह ने कहा था कि टीम इंडिया पाकिस्तान नहीं जाएगी। उन्होंने भी कहा था कि टूर्नामेंट न्यूट्रल वेन्यू पर होगा। इसके बाद विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन


अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत किसी की सुनने की स्थिति में नहीं है। खेल मंत्री ने कहा कि वनडे विश्व कप भारत में आयोजित किया जाएगा और पाकिस्तान सहित भाग लेने वाले देशों को सौहार्दपूर्वक आमंत्रित किया जाएगा और टूर्नामेंट निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चलेगा। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया को पाकिस्तान भेजने का फैसला गृह मंत्रालय लेगा क्योंकि पाकिस्तान में सुरक्षा को लेकर चिंता है।
विज्ञापन


खेल मंत्री ने कहा, ''यह बीसीसीआई का मामला है और वे इस पर टिप्पणी करेंगे। भारत एक खेल महाशक्ति है, जहां कई विश्व कप आयोजित किए गए हैं। वनडे विश्व कप भी अगले साल भारत में होगा और दुनिया भर की सभी बड़ी टीमें इसमें हिस्सा लेंगी। आप किसी भी खेल में भारत की उपेक्षा नहीं कर सकते। भारत ने खेलों, विशेषकर क्रिकेट में बहुत योगदान दिया है, इसलिए अगले साल विश्व कप का आयोजन किया जाएगा और यह एक भव्य और ऐतिहासिक आयोजन होगा।''
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा विवाद?

Anurag Thakur say Home Ministry will decide if Indian cricket team will travel to Pakistan for Asia Cup
बीसीसीआई के सचिव जय शाह - फोटो : सोशल मीडिया
जय शाह के बयान पर पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ है। इस मामले पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एशियन क्रिकेट काउंसिल की आपात बैठक की मांग की है। पीसीबी ने एसीसी से अपील कर कहा कि एशियन क्रिकेट काउंसिल आपात बैठक बुलाकर इस मामले पर फैसला करे। इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा था कि अगर भारत पाकिस्तान में होने वाले एशिया कप को किसी न्यूट्रल वेन्यू पर कराता है तो पीसीबी भारत में होने वाले 2023 वनडे विश्व कप के भी किसी न्यूट्रल वेन्यू पर आयोजित कराने की मांग करेगा।

PAK vs AFG: शाहीन अफरीदी की गेंद पर घायल हुआ अफगानिस्तान का खिलाड़ी, साथी के कंधों पर लौटा पवेलियन

Anurag Thakur say Home Ministry will decide if Indian cricket team will travel to Pakistan for Asia Cup
रोहित शर्मा और बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
2008 में आखिरी बार पाकिस्तान गई थी टीम इंडिया
भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 2008 में आखिरी बार पाकिस्तान का दौरा किया था। 2008 एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान ने की थी। इसके बाद दोनों देशों के बीच संबंध बिगड़ते चले गए और भारत कभी पाकिस्तान के दौरे पर नहीं गया। 2013 में आखिरी बार पाकिस्तान ने भारत का दौरा किया था। इसके बाद दोनों देशों के बीच राजनैतिक संबंध और खराब हो गए और यह दोनों देशों के बीच आखिरी सीरीज साबित हुई।

T20 World Cup: क्या सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंचेगी टीम इंडिया? कपिल देव की भविष्यवाणी को जानकर हो जाएंगे हैरान

टी20 वर्ल्ड कप में होना है भारत और पाकिस्तान का मुकाबला
भारतीय टीम अभी ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप के लिए है। वहां उसे पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ ही 23 अक्तूबर को खेलना है। भारतीय टीम रविवार को होने वाले मुकाबले में पाकिस्तान से बदला लेने उतरेगी। पिछली बार टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी टीम ने भारत को 10 विकेट से हराया था। टीम इंडिया पहली बार किसी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारी थी। टीम उस हार का बदला लेने के लिए मेलबर्न में उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed