फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Anshula Rao first Indian woman cricketer to get dope ban for 4 years by National Anti Doping Agency

बड़ा मामला: अंशुला राव पर लगा 4 साल का बैन, डोप टेस्ट में फेल होने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर

Mon, 28 Jun 2021 05:25 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 28 Jun 2021 05:25 PM IST
सार

महिला क्रिकेटर अंशुला राव डोप टेस्ट में फेल हो गई हैं जिसके चलते उन पर 4 साल का प्रतिबंध लगाया दिया गया है। उन पर बैन लगाने का यह फैसला नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी के पैनल ने लिया। 

विज्ञापन
Anshula Rao first Indian woman cricketer to get dope ban for 4 years by National Anti Doping Agency
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय महिला क्रिकेटर अंशुला राव डोप टेस्ट में फेल हो गई हैं। जिसके बाद नेशनल एंटी डोप एजेंसी (नाडा) ने उन पर चार साल का प्रतिबंध लगा दिया है। अंशुला डोप टेस्ट में फेल होने वाली भारत की पहली महिला क्रिकेटर हैं। मध्यप्रदेश से ताल्लुक रखने वाली अंशुला के दोनों सैंपल की टेस्टिंग के बाद यह फैसला लिया गया। इस दौरान उनके बी सैंपल में आई जांच में उन्हें 2 लाख रुपये का खर्च भी उठाना पड़ेगा। 

विज्ञापन


अंशुला एक ऑलराउंडर के तौर पर खेलती हैं। वह कई टूर्नामेंट में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, अंशुला पर ये कार्रवाई एंटी डोपिंग एजेंसी के पैनल की तरफ से की गई है जिसने अपने बयान में कहा था कि अंशुला ने अधिक परफॉर्मेंस बढ़ाने के लिए जानबूझकर प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन किया। 
विज्ञापन


अंशुला आखिरी बार 2019-20 सत्र में अंडर 23 टूर्नामेंट में खेलने उतरी थीं। वहीं बीते साल मार्च में प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन करने की वजह से उन्हें सस्पेंड किया गया था। अंशुला इस मामले में सही जानकारी देने में असफल रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अंशुला के दो सैंपल की जांच करने के लिए बेल्जियम भेजा गया था। जिनमें प्रतिबंधित पदार्थ पाए गए। पैनल के सामने अपना बचाव करते हुए अशुला ने कहा कि डोप टेस्ट और नाडा द्वारा लगाए गए आरोपों के बीच करीब 4 महीने का वक्त बीत चुका है। अंशुला के मुताबिक बी सैंपल की जांच के लिए उनसे 2 लाख रुपये देने को कहा गया जो अनुचित है। 


वहीं अगर भारतीय पुरुष क्रिकेटरों की बात की जाए तो इससे पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ पर भी डोप टेस्ट में फेल होने की वजह से प्रतिबंध लगाया जा चुका है। 2019 घरेलू सत्र के दौरान कप सीरप लेने के कारण वह डोप टेस्ट में फंस गए थे। जिसके बाद बीसीसीआई ने उन पर 8 महीने का बैन लगाया था। बाद में पृथ्वी शॉ ने कहा था कि वह खांसी से काफी परेशान थे जिसके बाद उन्होंने अपने पिता से पूंछकर सीरप ली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed