फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Another controversy in Australia, Virat is annoyed by the fan entering his room, raises the issue of privacy

Virat Kohli: विराट के कमरे में घुसने वाले युवक पर कार्रवाई, घटना में शामिल सभी लोग बर्खास्त, जानें पूरा मामला

Mon, 31 Oct 2022 03:06 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 31 Oct 2022 03:06 PM IST
विज्ञापन
Another controversy in Australia, Virat is annoyed by the fan entering his room, raises the issue of privacy
विराट कोहली के कमरे में फैन के घुसने से वह नाराज हैं - फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली के एक फैन ने होटल में उनके रूम के अंदर घुसकर वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। कोहली ने इस मामले पर आपत्ति जताई तो बवाल शुरू हो गया। अब होटल क्राउन ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए घटना के लिए जिम्मेदार सभी लोगों को हटा दिया है। इसके साथ ही बयान जारी कर विराट से माफी भी मांगी है। होटल की तरफ से कहा गया है कि इस तरह की घटना दूसरी बार न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। 
विज्ञापन


क्या है मामला?
विराट के एक फैन ने उनके होटल रूम में घुसकर वीडियो बनाया था और इसे सोशल मीडिया पर अपलोड करते लिखा कि किंग कोहली का होटल रूम। विराट ने यह वीडियो देखा तो वह नाखुश हो गए और उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर करते हुए नाराजगी जाहिर की और अपनी निजता को लेकर चिंता जताई। इसके बाद होटल ने जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की है। 
विज्ञापन


होटल ने क्या सफाई दी?
इस मामले में होटल की तरफ से जारी बयान में कहा गया "हम इस घटना में शामिल मेहमान से बिना शर्त माफी मांगते हैं और यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाना जारी रखेंगे कि यह एक अलग घटना दोबारा न हो। क्राउन ने इस मुद्दे को सुधारने के लिए तत्काल कदम उठाए हैं। इसमें शामिल व्यक्तियों को क्राउन खाते से हटा दिया गया है, और मूल वीडियो को तुरंत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया था। क्राउन तीसरे पक्ष के ठेकेदार के साथ जांच कर रहा है और यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगा कि इस प्रकार की घटना फिर से न हो। हम भारतीय क्रिकेट टीम और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के साथ भी सहयोग कर रहे हैं ताकि हम माफी मांग सकें और जैसे-जैसे हम जांच आगे बढ़ाएंगे, उनके साथ काम करना जारी रखेंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


विराट ने खुद शेयर किया था वीडियो
विराट ने खुद इसका वीडियो शेयर कर निजता का मुद्दा उठाया। विराट ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा "मैं समझता हूं कि फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ी को देखकर बहुत खुश होते हैं और उनसे मिलकर उत्साहित हो जाते हैं। मैं हमेशा इसकी तारीफ करता हूं, लेकिन यहां यह वीडियो डराने वाला है और इससे मैं अपनी निजता को लेकर बहुत चिंतित हूं। अगर मुझे अपने होटल के रूम में प्राइवेसी नहीं मिलेगी तो मैं कहां पर्सनल स्पेस की उम्मीद कर सकता हूं। मैं इस तरह के कार्य और अपनी निजता के हनन से सहमत नहीं हूं। मुझे यह स्वीकार नहीं है। लोगों की निजता का सम्मान करें और उन्हें अपने मनोरंजन का एक जरिया न समझें।"
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

खाने को लेकर हुआ था विवाद
टी20 विश्व कप में यह पहला मौका नहीं है, जब विराट कोहली या भारतीय टीम विवादों में आई है। इससे पहले सिडनी में भारतीय टीम को खाने में ठंडी सैंडविच मिली थी। रोहित शर्मा और विराट कोहली सहित कई खिलाड़ियों ने इसे खाने से मना कर दिया था। इस मामले पर भी काफी बवाल हुआ था और बाद में आईसीसी को इस मामले पर सफाई तक देनी पड़ी थी। अब विराट के कमरे में एक फैन के घुसने का मामला सामने आया है। ऐसे में सवाल उठता है कि किसी भी खिलाड़ी के कमरे में जाकर कोई वीडियो बना लेता है और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाता है। ऐसे में किसी खिलाड़ी की सुरक्षा कितनी मजबूत है। यह भी चिंता का विषय है। 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की हार
टी20 विश्व कप में भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को हराया था। इसके बाद भारत ने नीदरलैंड के खिलाफ भी जीत दर्ज की। हालांकि, तीसरे मैच में टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। अब तीन मैच के बाद भारत के पास कुल चार अंक हैं। अंक तालिका में भारतीय टीम दूसरे स्थान है। हालांकि, भारत को बाकी दोनों मैच बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के साथ हैं। भारतीय टीम ये दोनों मैच जीतकर आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने की दूसरी प्रबल दावेदार है। दक्षिण अफ्रीका के पास तीन मैचों के बाद पांच अंक हैं और वह अंक तालिका में पहले स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed