{"_id":"595373664f1c1b201c8b497b","slug":"an-engineer-applies-for-team-india-head-coach-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"विराट को सबक सिखाएगा ये इंजीनियर, कोच पद के लिए किया अप्लाई ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट को सबक सिखाएगा ये इंजीनियर, कोच पद के लिए किया अप्लाई
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Wed, 28 Jun 2017 02:44 PM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया
- फोटो : ESPN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनिल कुंबले के टीम इंडिया के कोच पद से इस्तीफा देने के बाद खाली हुए पद को भरने के लिए बीसीसीआई ने फिर से कवायद शुरू की। सबसे पहले बोर्ड ने आवेदन की तारीख को बढ़ाकर 9 जुलाई किया। ऐसे में रवि शास्त्री के कोच पद की दौड़ में शामिल होने की खबर आई। लेकिन इस दौरान एक रोचक मामला सामने आया है। एक मैकेनिकल इंजीनियर ने कोच पद के लिए बोर्ड के पास अपना आवेदन भेजा है। पीटीआई की खबर के मुताबिक एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करने वाले उपेन्द्र नाथ ब्रम्हचारी ने अपना सीवी बीसीसीआई के ईमेल पर भेजा है।
विज्ञापन
ब्रम्हचारी ने कहा, महान क्रिकेटर अनिल कुंबले के कोच पद से इस्तीफा देने के बाद मुझे महसूस हुआ कि टीम इंडिया के कप्तान एक लीजेन्ड को कोच के रूप में नहीं देखना चाहते हैं इसलिए मैंने कोच पद के लिए आवेदन करने का निर्णय लिया। इसके बाद उन्होंने लिखा, वह विराट के घंमडी रवैये का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह धीरे-धीरे विराट को पटरी पर वापस ले आएंगे। उन्होंने कहा, यदि क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी एक बार फिर कोच के रूप में किसी दिग्गज खिलाड़ी का चयन करते हैं तो इस बात की संभावना प्रबल है कि उनके साथ भी कुंबले जैसा व्यवहार होगा।
विज्ञापन