15 अप्रैल को बीसीसीआई ने वर्ल्ड कप 2019 के लिए भारतीय टीम का एलान किया था। इस टीम में अंबाती रायुडू और ऋषभ पंत को नहीं शामिल किया गया था जिस पर कई क्रिकेट एक्सपर्ट ने हैरानी जताई थी। रायुडू को चौथे स्थान के लिए सबसे फिट ऑप्शन के तौर पर देखा जा रहा था, लेकिन पिछले कुछ मैच में उनके परफॉरमेंस को देखते हुए उनको वर्ल्ड कप की टीम से बाहर रखा गया।
अंबाती रायुडू ने मारा ताना, World Cup टीम में न चुने जाने पर ऐसे निकाली भड़ास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसी बीच रायुडू ने ट्वीट के जरिए चयन समिति पर ताना मारा है। उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद के लिए लिखा, 'वर्ल्ड कप देखने के लिए अभी अभी 3D ग्लासेज मंगाए हैं।'
Just Ordered a new set of 3d glasses to watch the world cup 😉😋..
— Ambati Rayudu (@RayuduAmbati) April 16, 2019
3D ग्लास के पीछे यह कारण है
मुख्य चयनकर्ता प्रसाद ने बताया था कि विजय शंकर टीम के लिए तीन तरह (3 डाइमेंशन) से कारगर हैं। वे गेंदबाजी और बल्लेबाजी के साथ ही जबरदस्त फील्डर भी हैं। प्रसाद ने रायुडू की जगह शंकर को चुने जाने पर कहा था, 'उनके (रायडू) खिलाफ कुछ नहीं गया है। विजय शंकर के पक्ष में केवल यह बात गई है कि वे उस रोल में फील्डिंग और गेंदबाजी के जरिए कुछ और आयाम जोड़ते हैं। यहीं पर उनका पलड़ा भारी रहा।'
पिछले साल एशिया कप से रायुडू टीम इंडिया में नंबर चार के बल्लेबाज थे और उनका चयन लगभग तय माना जा रहा था, लेकिन ऑलराउंडर विजय शंकर का प्रदर्शन रायुडू की हालिया फॉर्म पर भारी पड़ गई।