फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ambati rayudu and stuart binny break record

अंबाती रायडू और बिन्नी ने तोड़ा 10 साल पुराना रिकॉर्ड

Fri, 10 Jul 2015 08:28 PM IST
Updated Fri, 10 Jul 2015 08:28 PM IST
विज्ञापन
ambati rayudu and stuart binny break record

10 जुलाई को जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया के कई धुरंधर फ्लॉप हो गए और जिम्बाब्वे जैसी कमजोर टीम के खिलाफ 200 का स्कोर पार करने के लिए बड़ी जद्दोजहद करनी पड़ी।

विज्ञापन


लेकिन इस बीच टीम इंडिया के दो बल्लेबाजों अंबाती रायडू और स्टुअर्ट बिन्नी की करिश्माई पार्टनरशिप ने टीम के 10 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इस मुकाबले में रायडू (नाबाद 124 ) ने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली जबकि बिन्नी ने 77 रनों की शानदार पारी खेली।
विज्ञापन


दरअसल, 4 सितंबर 2005 को टीम इंडिया जिम्बाब्वे के खिलाफ इसी मैदान में आमने-सामने थी। सौरव गांगुली की कप्तानी में टीम इंडिया के दो सितारे महेंद्र सिंह धोनी (वर्तमान वनडे कप्तान) और युवराज सिंह ने छठे विकेट के लिए 158 रनों की साझेदारी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उस वक्त भी संकट में आ गई थी टीम इंडिया

ambati rayudu and stuart binny break record

4 सितंबर 2005 को हुए छठे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीता और जिम्बाब्वे को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया था। जिम्बाब्वे 50 ओवरों में 250 रनों पर ऑलआउट हुई। इस मुकाबले में अजीत अगरकर ने सर्वा‌धिक 3 विकेट लिए थे।

जवाब में टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू में ही लड़खड़ा गई। कप्तान गांगुली 2 रनए वीरेंद्र सहवाग 12 रन, मोहम्मद कैफ 8 रन और राहुल द्रविड़ 6 रन बनाकर आउट हो चुके थे। तब युवराज सिंह के साथ महेंद्र सिंह धोनी ने मोर्चा संभाला।

91 के स्कोर पर टीम इंडिया के पांच विकेट गिर चुके थे। तब धोनी (नाबाद 67) और युवराज (120) ने 158 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की और टीम को जीत दिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed