फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Amar Ujala Samvad Gurugram Indian Former Cricketer Virender Sehwag Current Favorite Player Rishabh Pant

Samvad: मौजूदा समय में पंत सहवाग के पसंदीदा खिलाड़ी, बताया- उनके समय में कौन सी टीम सबसे ज्यादा गाली देती थी

Mon, 02 Sep 2024 02:35 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 02 Sep 2024 02:35 PM IST
सार

रैपिड फायर राउंड के दौरान सहवाग से कुछ दिलचस्प सवाल पूछे गए, जिसका जवाब भी सहवाग ने विस्फोटक अंदाज में दिया। आइए जानते हैं...

विज्ञापन
Amar Ujala Samvad Gurugram Indian Former Cricketer Virender Sehwag Current Favorite Player Rishabh Pant
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अमर उजाला संवाद 2024 में भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने शिरकत की। उन्होंने क्रिकेट और इससे जुड़ी कई महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा की। इस दौरान सहवाग ने दिलचस्प घटनाएं भी बताईं। रैपिड फायर राउंड के दौरान उनसे कुछ दिलचस्प सवाल पूछे गए, जिसका जवाब भी सहवाग ने विस्फोटक अंदाज में दिया। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

Amar Ujala Samvad Gurugram Indian Former Cricketer Virender Sehwag Current Favorite Player Rishabh Pant
ऋषभ पंत - फोटो : twitter
सवाल: मौजूदा टीम में आपका पसंदीदा खिलाड़ी कौन है?
जवाब: मौजूदा समय में ऋषभ पंत मेरा पसंदीदा खिलाड़ी है क्योंकि वह मेरे अंदाज में खेलता है। मजा आता है उसकी बैटिंग देखने में। जब वह टेस्ट क्रिकेट खेलता है तो 100 गेंद से कम खेलता है और 100 रन बनाता है तो यह देखकर मजा आता है। 

सवाल: आईपीएल में आपकी सबसे पसंदीदा टीम कौन सी है?
जवाब: मौजूदा समय में दिल्ली मेरी पसंदीदा टीम है, क्योंकि मैं दिल्ली से हूं। जिस दिन हरियाणा की टीम बनेगी, वह मेरी पसंदीदा टीम हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Amar Ujala Samvad Gurugram Indian Former Cricketer Virender Sehwag Current Favorite Player Rishabh Pant
ऑस्ट्रेलिया टीम - फोटो : Twitter @Cricket australia
सवाल: भारत के बाद आपकी पसंदीदा टीम कौन सी है?
जवाब: ऑस्ट्रेलिया मुश्किल टीम है। उन्हें हराने में मजा आता है क्योंकि इतने विश्व कप जीती है, इतने चैंपियनशिप जीती हैं और वह मैदान पर आपको मुश्किल चुनौती देते हैं। अगर आप ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल रहे हो तो टी20 में आपको 40 ओवर बेहतर क्रिकेट खेलनी पड़ती है और अगर वनडे खेल रहे हो तो 100 ओवर बेहतर क्रिकेट खेलनी पड़ती है तो ही आप उनसे जीत सकते हो। अगर आपने एक भी ओवर इधर उधर की तो आप उनसे हार जाओगे।

सवाल: आपके समय में कौन सा खिलाड़ी सबसे ज्यादा गुस्सा करता था?
जवाब: काफी सारे खिलाड़ी थे। पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड के थे। बहुत सारे प्लेयर थे जो काफी गुस्सा करते थे। हमारे टाइम में मुझे याद है हेडन, गिलक्रिस्ट विकेटकीपिंग करते थे तो स्लेजिंग करते रहते थे। पाकिस्तान में शोएब अख्तर और शाहिद अफरीदी ऐसा करते थे। इंग्लैंड में फ्लिंटॉप गुस्सा करते थे। खासतौर पर जब कोई नया खिलाड़ी आता था तो स्लेजिंग करते थे और उनके पीछे पड़ते थे।
विज्ञापन

Amar Ujala Samvad Gurugram Indian Former Cricketer Virender Sehwag Current Favorite Player Rishabh Pant
पाकिस्तान टीम-शाहिद अफरीदी - फोटो : PCB
सवाल: आपके समय में सबसे शांत टीम कौन सी थी?
जवाब: मेरे समय में सबसे शांत टीम श्रीलंका थी। बेचारे चुप चाप आते थे और हार कर चुपचाप चले जाते थे। 2008 से 2011 तक हमसे वो जहां भी भिड़ते थे, हम उन्हें वहां हराते थे। वर्ल्ड कप फाइनल में भी हराया है, त्रिकोणीय और द्विपक्षीय सीरीज में भी हराया है। उससे पहले हम हारे भी बहुत हैं। 2001 से लेकर 2007 तक। इसके बाद हम जब भी उनसे भिड़े हैं, हर जगह धोया है।

सवाल: सबसे ज्यादा गाली कौन सी टीम देती थी?
जवाब: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलियाई टीम बहुत गालियां देती थी। मुझे याद है जब मेरा पहला मैच था एक अप्रैल 1999 को, तो मैं मोहाली में खेल रहा था। कोई आउट हुआ और मैं उतरा, तो वहां से लाइन से मुझे शोएब अख्तर ने गालियां देनी शुरू की। फिर शाहिद अफरीदी से कहा कि लाला अब तेरी बारी है। फिर अफरीदी ने मुझे बहुत सारी गालियां दीं। विकेट पर जब मैंने गार्ड लिया तो मैंने उनसे कहा अब खेल लूं? जा अब और कितनी गालियां देगा। पंजाबी की ठेठ गालियां दीं। तो मैंने दो गेंद खेली और एक रन बनाकर आउट हो गया। फिर मुझे था कि जब मैं इनसे दोबारा खेलूंगा तो इन्हें सूद समेत गालियां लौटाउंगा। फिर हम पाकिस्तान गए, वनडे भी जीते, टेस्ट भी जीते। फिर हमने सारी गालियां सूद समेत लौटाईं पाकिस्तान को। 

Amar Ujala Samvad Gurugram Indian Former Cricketer Virender Sehwag Current Favorite Player Rishabh Pant
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
सवाल: सबसे ज्यादा खाने की शौकीन कौन सी टीम थी?
जवाब: भारतीय टीम ही हो सकती है क्योंकि बाकी तो बहुत फिट टीमें थीं, क्योंकि उबला हुआ खाना खाती थीं। हमारे यहां शादियों वाला खाना लगता है। बटर चिकन, पनील मखनी, दाल मखनी, रोटी, नान, चावल, तो मुझे लगता है कि भारतीय टीम ज्यादा खाती थी। हां आज की तारीख में पता नहीं, क्योंकि अब भारतीय टीम के खिलाड़ी भी जबरदस्त फिट हैं। गिना चुना खाते हैं और प्रोटीन ज्यादा लेते हैं। हमारे टाइम में तो एक पैक वाले लोग थे और अब सिक्स पैक वाले लोग हैं। 

सवाल: सबसे ज्यादा पार्टियां कौन सी टीम करती थी?
जवाब: ऑस्ट्रेलिया। वो रात को आपको बार पर ही मिलेंगे। पार्टी मोड में ही मिलते थे। हमारी टीम को कभी नहीं बुलाया, व्यक्तिगत तौर पर खिलाड़ी जाते थे। ऑस्ट्रेलिया जाओ तो वहां एक ट्रेंड है, कि आप जीतो चाहे हारो, लेकिन अगर आप उनके ड्रेसिंग रूम में जाते हो तो उनके पास ड्रिंक होती है और आप भी ड्रिंक करते हो और बातें करते हो और फिर ड्रेसिंग रूम आकर पैक करके वापस होटल चले जाते हो। 

Amar Ujala Samvad Gurugram Indian Former Cricketer Virender Sehwag Current Favorite Player Rishabh Pant
शाहिद अफरीदी - फोटो : PSL
सवाल: सबसे ज्यादा भारतीयों को पसंद करने वाले कौन थे?
जवाब: पाकिस्तानी खिलाड़ी सबसे ज्यादा भारतीयों को पंसद करते थे। क्योंकि उन्हें लगता था कि हम उनसे ज्यादा सुपीरियर हैं, उनसे ज्यादा पैसे कमाते हैं तो वो हमें पसंद करते थे। फिर श्रीलंकाई टीम, क्योंकि उन्हें लगता था कि अगर वो भारतीय होते तो वो भी आईपीएल में ज्यादा बिकते और ज्यादा पैसे मिलते। ये दो टीमें भारतीय खिलाड़ियों को बहुत पसंदा करती हैं और आओभगत करती हैं। 

सवाल: आप हरियाणा से हैं और यहां चुनाव भी है। क्या इस चुनाव में हम सहवाग को एक राजनेता बनने की ओर जाते हुए देखेंगे?
जवाब: मैं 2014 के चुनावों से ही सुन रहा हूं कि मैं हरियाणा में चुनाव लड़ रहा हूं। लेकिन हम सारी उम्र कॉन्ट्रैक्ट पर खेले हैं बीसीसीआई के। तो उस कॉन्ट्रैक्ट के पैसे मिलते थे हमें। तो कोई पार्टी चाहेगी और कॉन्ट्रैक्ट करेगी मेरे साथ, पैसे देगी तो शायद मैं चुनाव लड़ लूं। पर अभी तो कोई मूड नहीं है। मेरे पास कई बार ऑफर आ रहे हैं 2014 से लेकर अब तक, लेकिन कोई खुलकर बात नहीं कर रहा है। मेहनत के लिए पैसे तो मिलने चाहिए। घर भी तो चलाना है। पापी पेट का सवाल है।

Amar Ujala Samvad Gurugram Indian Former Cricketer Virender Sehwag Current Favorite Player Rishabh Pant
पीएम मोदी - फोटो : एक्स/बीजेपी फॉर इंडिया
सवाल: पसंदीदा पार्टी कौन सी है आपकी?
जवाब: ऐसा नहीं कहूंगा कि कोई एक पार्टी, जो भी अच्छा काम करेगा वो अच्छी पार्टी है। अभी मैं किसी एक का नाम लूं, फिर खबरें बन जाएंगी, फिर मुझे कॉल आएगी कि आपने वहां ऐसा बोला, तो जो अच्छा काम करेगा वो मेरी पसंदीदा पार्टी है। मैं बहुत स्ट्रेटफॉरवर्ड आदमी हूं, इसलिए राजनेता नहीं बन सकता। आज की डेट में तो नहीं बन सकता, हां लेकिन अगले पांच साल 10 साल में मैं पॉलिटिकली सही होने लग जाऊं तो शायद राजनेता बन जाऊं।

सवाल: दुनियाभर में आपका पसंदीदा नेता कौन है?
जवाब: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कौन हो सकता है। उनके नेतृत्व में हमारा बहुत नाम हुआ है बाहर के देशों में। बाहर के देशों में अब जब आप जाते हो तो सुनते हो कि भारत के जो प्रधानमंत्री हैं उन्होंने बहुत कुछ किया है। वो हमारे देश की शान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed