{"_id":"46e69548-1ed9-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"alastair-cook-glad-with-kevin-pietersen-return-as-england-leave-for-india-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीटरसन की वापसी से मिलेगी मजबूती: कुक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पीटरसन की वापसी से मिलेगी मजबूती: कुक
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 26 Oct 2012 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक ने कहा कि केविन पीटरसन की वापसी से भारत दौरे पर टीम को काफी मजबूती मिलेगी। कुक ने कहा, ‘एक कप्तान होने के नाते मैं इस बात से बेहद खुश हूं कि मेरी टीम में विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं। केविन पीटरसन की वापसी से भी टीम को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन
पीटरसन से जुड़ एसएमएस कांड अब खत्म हो चुका है और वह अब भारत दौरे पर अपना दम दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। पीटरसन अपना प्रदर्शन दोहराने के लिए तैयार हैं और मुझे इस बात से बेहद खुशी है।’ कुक ने भारत दौरे पर रवाना होने से पूर्व टीम के लिए दुबई में दो दिन तक अभ्यास करने को फायदेमंद बताते हुए कहा, ‘भारत दौरे से पूर्व टीम का एक साथ अभ्यास करना काफी फायदेमंद होगा। हम अपनी टीम के हर खिलाड़ी पर काम करेंगे। हमें भरोसा है कि पूरी टीम संयुक्त रूप से जीत के लिए योगदान देगी।’ इंग्लैंड की टीम दुबई में अपने दो दिन के अभ्यास के बाद 29 अक्टूबर को भारत आएगी।
विज्ञापन