{"_id":"628f2da07806ff109e2dda1d","slug":"alastair-cook-bowled-video-15-year-old-bowler-clean-bowled-former-england-batsman-alastair-cook-video-viral","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Alastair Cook Bowled Video: 15 साल के गेंदबाज ने इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक को किया क्लीन बोल्ड, वीडियो वायरल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Alastair Cook Bowled Video: 15 साल के गेंदबाज ने इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक को किया क्लीन बोल्ड, वीडियो वायरल
Thu, 26 May 2022 01:28 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 26 May 2022 01:28 PM IST
सार
एक स्थानीय मैच में 15 साल के खिलाड़ी ने कुक को काफी आसानी से पवेलियन भेज दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
एलिस्टेयर कुक
विस्तार
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सर एलिस्टेयर कुक को आउट करने के लिए विपक्षी टीम के गेंदबाजों को जूझना पड़ता था। उन्हें इंग्लैंड के महानतम बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। हालांकि, एक स्थानीय मैच में 15 साल के खिलाड़ी ने कुक को काफी आसानी से पवेलियन भेज दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
दरअसल, एडम जर्नी ने 24 मई को एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवा गेंदबाज ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक को क्लीन बोल्ड किया। इस वीडियो के कैप्शन में एडम ने लिखा- वह पल जब सर कुक एक 15 साल के गेंदबाज काइरन के गेंद पर बोल्ड हो गए। इस बॉलर का नाम काइरन स्केलटन बताया जा रहा है। इस स्थानीय मैच में कुक बेडफॉरशायर यंग फार्मर्स के लिए खेल रहे थे। यह मैच बेडफॉरशायर यंग फार्मर्स और पोट्टन टॉउन क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया था।
The moment cricket legend Sir Alastair Cook was bowled by 15 year old local lad Kyran, in Potton this evening. @PottonTownCC pic.twitter.com/PXR9ME5ptu
— Adam Zerny (@adamzerny) May 23, 2022
विज्ञापन
विज्ञापन
इस मैच में एलिस्टेयर कुक की टीम ने 12 ओवर में 7 विकेट पर 128 रन बनाए। वहीं, कुक को आउट करने वाले युवा गेंदबाज काइरन ने 37 रन देकर 4 विकेट लिए। कुक ने आउट होने से पहले 20 रन बनाए। इस मैच में बेडफॉरशायर यंग फार्मर्स ने 26 रनों से जीत दर्ज की। काइरन ने मैच के बाद बताया कि- पिछली रात मैंने कुक के काफी वीडियो देखे थे और उनकी कमियां देखी थीं।
टेस्ट में कुक के नाम हैं कई रिकॉर्ड्स
कुक ने अपने टेस्ट करियर में 161 मैच खेले। इसमें उन्होंने 45.35 की औसत से 12,472 रन बनाए। उनके नाम टेस्ट में 33 शतक हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने अपने पहले और आखिरी टेस्ट में शतकीय पारी खेली थी। टेस्ट क्रिकेट में कुक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। इस लिस्ट में उनसे ऊपर सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग, जैक कैलिस और राहुल द्रविड़ हैं।
कुक ने अपने टेस्ट करियर में 161 मैच खेले। इसमें उन्होंने 45.35 की औसत से 12,472 रन बनाए। उनके नाम टेस्ट में 33 शतक हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने अपने पहले और आखिरी टेस्ट में शतकीय पारी खेली थी। टेस्ट क्रिकेट में कुक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। इस लिस्ट में उनसे ऊपर सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग, जैक कैलिस और राहुल द्रविड़ हैं।