फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   akhilesh yadav CM XI beat IAS XI in t 20 cricket match

सीएम अखिलेश की सुनामी में उड़े अफसर

Sun, 20 Jan 2013 09:35 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Sun, 20 Jan 2013 09:35 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav CM XI beat IAS XI in t 20 cricket match

सियासत की पिच पर अपना जलवा बिखरने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जब बल्ला लेकर क्रिकेट के मैदान में उतरे तो वहां भी विपक्षियों के छक्के छूट गए।

विज्ञापन


रविवार को मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग के ठीक सामने विशाल लामर्टिनयर मैदान पर सीएम इलेवन और आईएएस अफसरों की टीम के बीच क्रिकेट का जोरदार ट्वंटी-20 मुकाबला हुआ। लेकिन अफसरों की टीम कप्तान अखिलेश यादव के बल्ले और गेंद की सुनामी के आगे टिक नहीं सकी और 11 रन से मुकाबला हार गई।
विज्ञापन


नेताओं और अफसरों के बीच मैच की नई परंपरा शुरू करने वाले अखिलेश के नेतृत्व में सीएम इलेवन ने मैच तो जीत लिया, लेकिन खेल भावना का परिचय भी दिया। सीएम ने कहा कि मुझे नहीं पता था आईएएस अफसरों की टीम में इतने अच्छे खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश का संदेश साफ था, वह ब्यूरोक्रेसी में अच्छे लोगों को आगे बढ़ा प्रदेश को आगे बढ़ाना चाहते हैं। आईएएस अफसर हार कर भी खुश दिख रहे थे। मुख्यमंत्री अखिलेश ने धुआंधार बल्लेबाजी की और पचास रन बना कर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने पूरे दस ओवर फेंककर तीन विकेट भी लिए।


अखिलेश की टीम में इरफान सोलंकी, नीरज शेखर, राजा भैया, राकेश सिंह, रेहान सिद्दीकी, पवन पांडेय, कमाल अख्तर जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल थे। सीएम इलेवन ने 193 रन का स्कोर बनाया। गेंदबाजी में भी अखिलेश ने कहर ढाया। उन्होंने सबसे पहले यूपी के मुख्य सचिव जावेद उस्मानी का विकेट चटकाया।

इसके बाद सीएम ने डीएम अनुराग यादव व सीतापुर के डीएम को पंकज कुमार को आउट कर दिया। आईएएस इलेवन संघर्ष करते-करते 182 रन ही बना पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed