फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WTC Final: कीवियों को कमजोर आंकने की भूल नहीं करेगा भारत, इस दिग्गज ने क्यों कहा ऐसा

Mon, 31 May 2021 07:36 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 31 May 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
Ajit Agarkar says Do not think India would underestimate New Zealand, they are not underdogs
विराट कोहली और केन विलियमसन - फोटो : ट्विटर

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज अजित आगरकर ने कहा कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत न्यूजीलैंड को कमतर आंकने की भूल नहीं करेगा। आगरकर ने कहा कि कीवी टीम को हराने के लिए विराट सेना को शानदार क्रिकेट खेलनी होगी। बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच डब्ल्यूटीसी का फाइनल मैच 18 से 22 जून तक साउथम्पटन में खेला जाएगा। इस खिताबी मुकाबला का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है।   





 

Ajit Agarkar says Do not think India would underestimate New Zealand, they are not underdogs
अजित अगरकर

स्टार स्पोर्ट्स के शो 'क्रिकेट कनेक्टेड' से बातचीत के दौरान अजित आगरकर ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि टीम इंडिया न्यूजीलैंड को कमतर आंकने की भूल करेगी। मेरे हिसाब से न्यूजीलैंड से अंडरडॉग का टैग हट चुका है। आप हर आईसीसी टूर्नामेंट को उठाकर देख लीजिए, चलिए यह टेस्ट चैंपियनशिप पहली बार हो रही है। हर आईसीसी टूर्नामेंट, चाहे वह टी-20 विश्व कप हो, चैंपियंस ट्रॉफी हो, वर्ल्ड कप हो वह हमेशा ही अच्छा खेलते हैं।'

Ajit Agarkar says Do not think India would underestimate New Zealand, they are not underdogs
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे कहा, 'वह (न्यूजीलैंड) अगर फाइनल में नहीं पहुंचते हैं तो कम से कम सेमीफाइनल या क्वॉर्टरफाइनल में अपनी जगह जरूर बनाते हैं और यह उनकी निरंतरता का सबूत है। तो आप उनको अंडरडॉग नहीं कह सकते हैं। इसलिए मुझे नहीं लगता है कि भारत उनको कम आंकने की भूल करेगा।' बता दें कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप से पहले इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज की शुरुआत दो जून से होगी। पहला टेस्ट लॉर्ड्स में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा टेस्ट 10 जून से एजबेस्टन में खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajit Agarkar says Do not think India would underestimate New Zealand, they are not underdogs
भारतीय टीम - फोटो : social media

बता दें कि न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड के खिलाफ द्विपक्षीय टेस्ट श्रृंखला के लिए पहले ही वहां पहुंच चुकी है जबकि विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम भारत में मुंबई में 14 दिनों का पृथकवास पूरा करने के बाद तीन जून को इंग्लैंड पहुंचेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed