फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ajinkya rahane Tour of England as Now or never

रहाणे के लिए इंग्लैंड का दौरा अभी नहीं तो कभी नहीं जैसा

Thu, 27 May 2021 09:06 PM IST
Vimal Kumar विमल कुमार
Updated Thu, 27 May 2021 09:06 PM IST
सार

टेस्ट उप कप्तान रहाणे के लिए आगामी इंग्लैंड का दौरा अभी नहीं तो कभी नहीं जैसा है...पिछली विदेशी सीरीज में ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक जीत दिलाने के बावजूद रहाणे को बल्लेबाज के तौर पर इंग्लैंड का दौरा एक युवा खिलाड़ी के लिए नई शुरुआत जैसा ही है।

विज्ञापन
ajinkya rahane Tour of England as Now or never
अजिंक्य रहाणे - फोटो : social media

विस्तार

अपने टेस्ट करियर के पहले 32 टेस्ट जो करीब तीन साल में खेले गए, अंजिक्य रहाणे ने आठ शतक बनाए। उसमें भी ज्यादा शतकीय पारियां विदेशी जमीं पर अलग-अलग किस्म के धारदार आक्रमण के खिलाफ, जिसके चलते चेतेश्वर पुजारा को नहीं बल्कि मुंबई के इस बल्लेबाज को राहुल द्रविड़ का उत्तराधिकारी माना गया। आलम ये रहा था जिस पर शायद अब फैंस को यकीन करना मुश्किल हो कि कुछ साल पहले तक विदेशी जमीं पर रहाणे का टेस्ट रिकॉर्ड विराट कोहली से भी बेहतर हुआ करता था। लेकिन, बस उसके बाद से रहाणे के खेल और उनके आत्मविश्वास में इस दकर गिरावट आयी कि वो पिछले कुछ सालों में वो बस अपनी छाया मात्र ही दिखतें हैं। 

विज्ञापन

जब रहाणे लय में दिखतें हैं...

ajinkya rahane Tour of England as Now or never
अजिंक्य रहाणे - फोटो : social media

ऐसा भी नहीं कि रहाणे पूरी तरह से खत्म हो चुकें हैं क्योंकि हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कप्तान के तौर पर उन्होंने मेलबर्न टेस्ट में जो शतक लगाया था उसकी नजीर क्रिकेट इतिहास में कम ही देखने को मिलती है। लेकिन, वही बात रहाणे के लिए परेशानी का सबब भी बनती है। जब रहाणे लय में दिखतें हैं और खेलते हैं तो टेस्ट क्रिकेट में वो रोहित शर्मा और पुजारा तो क्या कोहली से भी विराट दिखने लगते हैं लेकिन अफसोस की बात है कि ऐसे लम्हें बहुत कम देखने को मिलते हैं। और यही वजह है कि अगले महीने से इंग्लैंड दौरे से पहले अगर किसी एक सीनीयर बल्लेबाज के फॉर्म को लेकर टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता की लकीरें खींची हुई हैं तो वो रहाणे ही हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड का दौरा अभी नहीं तो कभी नहीं जैसा है

ajinkya rahane Tour of England as Now or never
अजिंक्य रहाणे - फोटो : twitter@ICC

दरअसल, टेस्ट उप कप्तान रहाणे के लिए आगामी इंग्लैंड का दौरा अभी नहीं तो कभी नहीं जैसा है...पिछली विदेशी सीरीज में ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक जीत दिलाने के बावजूद रहाणे को बल्लेबाज के तौर पर इंग्लैंड का दौरा एक युवा खिलाड़ी के लिए नई शुरुआत जैसा ही है। रहाणे के लिए साल 2021 खास तौर पर मुश्किलें  लेकर आया है। इस साल 10 पारियों में रहाणे से 200 रन भी नहीं बने हैं। 19.90  का औसत और सिर्फ एक अर्धशतक ना सिर्फ उनके संघर्ष को बयां करने के लिए काफी है बल्कि सबसे मायूस करने वाली बात भी है। बड़ी बात ये है कि रहाणे ने इन 10 में से 8 पारियों में वो 30 से भी कम रन बना पाए। 

विज्ञापन

...सिर्फ दो अर्धशतक ने रहाणे की छवि को किया था धूमिल

ajinkya rahane Tour of England as Now or never
अजिंक्य रहाणे - फोटो : social media

चूंकि रहाणे की साख विदेशी पिचों पर बेहतर खेल दिखाने की रही है तो शायद इंग्लैंड दौरे से पहले उन पर कोई सवाल नहीं खड़ें करता। लेकिन, इंग्लैंड एक ऐसा मुल्क है जिसने रहाणे को अक्सर परेशान किया है। जहां दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रलिया की बाउंसी पिचों पर रहाणे का स्ट्रोक्प्ले जबरदस्त दिखता है वहीं इंग्लैंड और न्यूजीलैंड जैसे देशों के सीम और स्विंग गेंदबाजों वाले आक्रमण के खिलाफ वो जूझते रहें हैं। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ रहाणे को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है तो इंग्लैंड के खिलाफ बाद में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज।

पहला इंग्लैंड का दौरा खासा कामयाब रहा था

ajinkya rahane Tour of England as Now or never
अजिंक्य रहाणे - फोटो : twitter

रहाणे ने इंग्लैंड में खेली 20 पारियों में 30 से भी कम की औसत से रन बनाए हैं। रहाणे के लिए जहां उनका पहला इंग्लैंड का दौरा 2014 में खासा कामयाब रहा था जहां उन्होंने लॉर्ड्स में एक मैच जिताने वाली अविश्वसनीय पारी खेली थी तो इसके बाद अगले दौरे में वो लगातार पस्त दिखे। 2018 के इंग्लैंड दौरे पर दस पारियों में सिर्फ दो अर्धशतक ने रहाणे की छवि को धूमिल किया था।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed